Sunday, 17 March 2019

नालागढ़ किला: अद्भुत सौन्दर्य

  नालागढ़ किला की सुन्दरता एवं वास्तुशास्त्र का कोई जोड़ नहीं। इस अभेद दुर्ग का कहीं कोई सानी नहीं। शिवालिक की पहाडि़यों का यह शानदार किला अद्भुत एवं शानदार है।

  खास यह कि नालागढ़ किला देश की एक शानदार राष्ट्रीय धरोहर है। भारत के हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला का नालागढ़ किला अपने खास वास्तुशिल्प एवं सौन्दर्य शास्त्र के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
  शहरी कोलाहल से दूर नालागढ़ किला शांति, शीतलता एवं प्रचुर हरियाली के लिए खास तौर से प्रसिद्ध है।

   सिरसा नदी के किनारे शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित नालागढ़ किला वैश्विक पर्यटकों की खास पसंद है।
  खास तौर से जो पर्यटक प्रकृति की गोद में शांति का एहसास चाहते हैं। हालांकि नालागढ़ किला ने अब हेरिटेज रिसोर्ट का स्वरूप अख्तियार कर लिया है। 

  इस भव्य-दिव्य किला को 1421 में शानदार तौर तरीके से गढ़ा गया। राजा विक्रम चन्द्र ने इस शानदार किला का निर्माण कराया था।
  शिवालिक पहाड़ियों के मध्य बना नालागढ़ किला करीब 10 एकड़ में फैला है। खास तौर से पर्यटक यहां से शिवालिक की पहाड़ियों का शानदार दृश्यावलोकन कर सकते हैं। 

   किला का वास्तुशिल्प मुगल शैली पर आधारित है। शांति एवं शीतलता प्रदान करने वाला यह इलाका प्राकृतिक सौन्दर्य का खास खजाना है।
  अद्भुत प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को मुग्ध कर लेते हैं। चौतरफा मखमली घास के मैदान एवं ढ़लान एक ह्मदय स्पर्शी एहसास कराते हैं।

  पर्यटक नालागढ़ किला एवं उसके आसपास प्रकृति की गोद में होने का एहसास करते हैं। शांत एवं शीतलता के मध्य बादलों की हलचल पर्यटकों को बेहद रोमांचित करती है।
  खास यह कि पर्यटक कभी खुद को बादलों की गोद में होने का एहसास करते हैं तो कभी बादल पर्यटकों की गोद में होतेे हैं।

  बादलों का यह खिलंदड़पन बेहद रोमांचक होता है। मध्ययुगीन काल की यह राजपूत रियासत अभी भी एक शानदार शौर्यगाथा दिग्दर्शित करती है। चण्डीगढ़ से करीब 65 किलोमीटर दूर स्थित नालागढ़ किला एक शानदार हिल स्टेशन भी है।
   कारण एक अंतहीन प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को बरबस अपनी ओर खींचता है। सोलन जिला का यह खूबसूरत पहाड़ी स्टेशन विलक्षण एवं अद्भुत है।

  खास यह कि नालागढ़ किला एवं उसके आसपास सुन्दर एवं आकर्षक स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है। यादवेन्द्र गार्डेन नालागढ़ किला इलाके की शान माना जाता है। यादवेन्द्र गार्डेन नालागढ़ किला से करीब 36 किलोमीटर दूर स्थित है। 

   इसे पिंजौर एवं मुगल गार्डेन के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। यादवेन्द्र गार्डेन शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित एक शानदार सुन्दर आदर्श स्थान है। यह एक प्राचीन उद्यान है।
   इसका निर्माण 17 वीं शताब्दी में नवाब फदाई खान ने किया था। मुगल शैली में बने इस शानदार गार्डेन में कई विशेष आकर्षण दर्शनीय हैं। खास यह कि इस शानदार उद्यान में तीन महल हैं। 

   इन महलों को जल महल, शीश महल एवं रंग महल के नाम से जाना पहचाना जाता है। फव्वारों की श्रंखला यहां की शोभा एवं शान है।
  इसके अलावा नालागढ़ किला से करीब 71 किलोमीटर दूर गोविन्द सागर झील भी एक खास आकर्षण है। भाखडा़ बांध की यह शानदार झील सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर है।

   पर्यटक गोविन्द सागर झील पर प्राकृतिक सौन्दर्य का भरपूर आनन्द उठा सकते हैं। खास यह कि इस झील में मछलियों की पचास से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं। मजाथल वन्य जीव अभयारण्य भी नालागढ़ किला के सौन्दर्य का एक शानदार नगीना है।

   पर्यटक मजाथल वन्य जीव अभयारण्य में रोमांचक सैर सपाटा का एहसास करते हैं। हिमाचल प्रदेश का यह शानदार अभयारण्य समृद्ध जैव विविधिता के लिए जाना जाता है। 
 आैषधीय वनस्पतियों के साथ ही वन्य जीवन की प्रचुरता अभयारण्य को काफी कुछ खास बना देती है। 

   समुद्र तल से करीब 1996 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह अभयारण्य करीब 36.4 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। बाघ, तेंदुआ, भालूू, जंगली बिल्ली, जंगली सुअर, हिरण आदि जीव इस अभयारण्य की शान एवं शोभा हैं।
   नालागढ़ किला की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट चण्ड़ीगढ़ एयरपोर्ट है। चण्डीगढ़ एयरपोर्ट से नालागढ़ किला की दूरी करीब 65 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन घनौली जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी नालागढ़ किला की यात्रा कर सकते हैं।
31.042100,76.717600

Wednesday, 13 March 2019

लोधी गार्डेन: प्राचीन सौन्दर्य

   लोधी गार्डेन को खूबसूरती का इन्द्रधनुषी आयाम कहा जाना चाहिए। भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का यह प्राचीन एवं एतिहासिक उद्यान एक राष्ट्रीय धरोहर है।

   नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित लोधी गार्डेन की सुन्दरता अति दर्शनीय है। लोधी गार्डेन को लेडी विलिंगटन पार्क भी कहा जाता है। वस्तुत: दिल्ली के इस बेहद पसंदीदा उद्यान को ब्रिटिश हुकूमत ने पुर्ननिर्माण करा कर सुन्दर आयाम दिया था। 

  लेडी विलिंगटन शासक विलिंगटन के माक्र्वेंस की पत्नी थीं। विलिंगटन 1931 से 1936 तक भारत के ब्रिटिश गवर्नर जनरल थे। 
  स्वाधीनता के बाद विलिंगटन पार्क का नाम बदल कर लोधी उद्यान रख दिया गया। इस उद्यान का एक बार फिर पुर्ननिर्माण 1968 में किया गया।

  विशेषज्ञों की मानें तो लोधी गार्डेन का वास्तुशिल्प जोसेफ एलन स्टीन एवं गेटेट ईको ने तैयार किया था। खास यह कि इस क्षेत्र में कई शानदार स्मारक हैं। जिसमें मोहम्मद शाह एवं सिकंदर लोदी के मकबरे हैं। 

  खास तौर से यहां लोदी राजवंश का वास्तुशिल्प दर्शनीय है। मकबरा का निर्माण 15 वीं शताब्दी में किया गया था। मोहम्मद शाह के मकबरा का निर्माण 1444 में अलाउद्दीन आलम शाह ने कराया था।
   विशेषज्ञों की मानें तो लोधी गार्डेन बनने से पहले यह इलाका एक सुन्दर गांव था। वर्ष 1936 में इस गांव को बेहतरीन तौर तरीके एवं सलीके से बसाया गया। 

   मोहम्मद शाह लोदी सैयद राजवंश के तीसरे शासक थे। शाह का शासनकाल इसलिए भी जाना पहचाना जाता है क्योंकि उनकी वीरता का कोई सानी नहीं था।
  यहां सिकंदर लोदी का मकबरा भी खास है। बड़ा गुम्बद भी लोधी गार्डेन की खूबसूरती एवं प्राचीनता का एक शानदार हिस्सा है। 

   मोहम्मद शाह के मकबरा से करीब 300 मीटर दूर एक आलीशान मकबरा है। इस मकबरा दफन शव की पहचान नहीं हो पायी थी।
  किन्तु इतना अवश्य है कि सिकंदर लोदी के शासनकाल में वह कोई बड़ा पदाधिकारी था। मकबरा एवं उसके आसपास इस्लामी नक्काशी एवं कुरान की आयतें दर्ज हैं।

  शीश गुम्बद भी लोधी गार्डेन की शान है। इस दोमंजिला इमारत में वास्तुशिल्प अति दर्शनीय है। इसके अंदर कई कब्रा हैं।
   मान्यता है कि इसका निर्माण मुगल शासक सिकंदर लोदी के शासनकाल में किया गया था। मकबरा में शीशे की टाइल्स का सौन्दर्य कुछ अलग ही प्रतीत है।

   खास अलंकरण के कारण ही इसे शीश गुम्बद कहा जाता है। अठपुला भी खास दर्शनीय है। अठपुला सिकंदर लोदी के मकबरा से कुछ दूर सात मेहराबों वाला एक शानदार पुल है।
   इस पुल के मेहराबों का फैलाव कुछ अधिक है। इस शानदार पुल में आठ खम्भे हैं। इसका निर्माण मुगल शासक ने कराया था। 

   विशेषज्ञों की मानें तो इस अठपुला का निर्माण बादशाह अकबर के शासनकाल में नवाब बहादुर ने कराया था।
  वस्तुत: लोधी गार्डेन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की शान है। चौतरफा हरे-भरे मखमली घास के लॉन बेहद अच्छे प्रतीत होते हैं।

   लोधी गार्डेन चौतरफा प्राचीन मुगल शासकों की कब्रा, स्मारक एवं संरचनाओं से आच्छादित है। इसे एक शानदार हेरिटेज वॉक प्वाइंट भी कह सकते हैं। 
   यहां का अद्भुत एवं सुरम्य दृश्य दिलों में उतर जाते हैं। बाग-बगीचों का आनन्द मन एवं तन को प्रफुल्लित कर देता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो लोधी गार्डेन बेहद ऊर्जावान है। 

  चौतरफा आैषधीय वनस्पतियों का आच्छादन पर्यटकों को भरपूर आक्सीजन प्रदान करता है। यहां फेफडों को मानों पंख लग जाते हों।
  इसे ग्रीन हाउस भी कह सकते हैं। इस शानदार प्राचीन उद्यान में फव्वारे, तालाब, फुलवारी, जॉगिंग ट्रैक आदि बहुत कुछ है। 

   करीब 90 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस पार्क को अद्भुत कहा जा सकता है। पक्षियों का कलरव एवं कोलाहल भी पर्यटकों को बेहद कर्णप्रिय प्रतीत होता है। यहां पक्षियों की असंख्य प्रजातियां विचरण करती हैं। उद्यान को एक शानदार बोटैनिकल गार्डेन भी कह सकते हैं।
   लोधी गार्डेन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली है। निकटतम रेलवे स्टेशन नई दिल्ली जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी लोधी गार्डेन की यात्रा कर सकते हैं।
28.589970,77.217640

Monday, 11 March 2019

खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान: अद्भुत सुन्दरता

   खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक खूबसूरती का कोई जोड़ नहीं। जी हां, खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान का प्राकृतिक सौन्दर्य देश दुनिया में अपना एक खास मुकाम रखता है। 

   भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम का यह बेहद खूबसूरत उद्यान वन्य जीवन की अप्रतिम एवं अमूल्य धरोहर है। 
  खास यह कि विश्व की श्रेष्ठ 35 विरासतों में खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान को विशिष्ट स्थान हासिल है। सिक्किम के पूर्व-उत्तरी जिलों के हिमालय रेंज का हिस्सा यह शानदार उद्यान काफी कुछ विशिष्टतायें रखता है। 
   यूनेस्को ने इसे 2016 में विश्व विरासत घोषित किया था। करीब 1784 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला यह राष्ट्रीय उद्यान विशिष्टताओं से परिपूर्ण है। 
  समुद्र तल से करीब 1829 मीटर से लेकर 8500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान विलुप्त वन्य जीव प्रजातियों का आशियाना भी है।

  खास तौर से खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान में हिम तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, तिब्बती एंटीलोप, जंगली गधा, काकड, कस्तूरी मृग, फ्लाइंग गिलहरी, लाल पांडा आदि इत्यादि असंख्य जीव-जन्तु का कोलाहल दर्शनीय हैं। खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में ही कंचनजंगा पर्वत चोटी है।

   कंचनजंगा विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। खास यह कि इस उद्यान में कई हिमनद हैं। हिमालय की जलवायु वनस्पतियों एवं वन्य जीवों के लिए बेहद अनुकूल है।
   लिहाजा खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान में आैषधीय वनस्पतियों का वैश्विक खजाना है। शासकीय स्तर पर यह उद्यान 26 अगस्त 1977 को स्थापित किया गया।

   खास यह कि इस राष्ट्रीय उद्यान में लेपचा जनजाति की कुछ बस्तियां हैं। लिहाजा पर्यटक खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान में जनजातीय संस्कृति से भी रूबरू हो सकते हैं।
  मैगनोलिया, बुरुंश एवं देवदार के सघन वन क्षेत्र खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुन्दरता में चार चांद लगाते हैं। 

  यह देश का चुनिंदा राष्ट्रीय उद्यान है। खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान की शानदार एवं सुन्दर घाटियां-वादियां पर्यटकों को लुभाती हैं।
   मखमली घास से आच्छादित पर्वतीय मैदान-ढ़लान यहां की सुन्दरता है। झीलों-झरनों एवं नदियों की जलक्रीड़ा बेहद दर्शनीय है। 

  जलधारा का खिलंदडपन मन को लुभाता है। बर्फ से ढ़की पर्वत चोटियों की इन्द्रधनुषी छटा मन में एक विशेष रोमांच पैदा करती हैं। 
  जेमु ग्लेशियर सहित कई झीलें एवं बंजर ऊंचाई वाले इलाके यहां विशेष हैं। खास यह कि खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान में 18 से अधिक ग्लेशियर हैं।

   ग्लेशियर अपने विशाल आकार-प्रकार के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। इतना ही नहीं खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान विदेशी वन्य जीवन के लिए भी जाना पहचाना जाता है। विदेशी वन्य जीवन की कई विलुप्त प्रजातियां यहां दिखती हैं। 

  मसलन लाल पांडा, तिब्बती भेड, भारल आदि इत्यादि हैं। इसके अलावा खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान में 19 अल्पाइन झीलों की श्रंखला भी रखता है। 

   खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान से हिमालयी रेंज की 19 पर्वत चोटियां भी दर्शनीय हैं। इनमें माउण्ट खंगचेंदजोंगा बेहद लोकप्रिय है। खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान के बफर क्षेत्र में थोलुंग मठ एक अति पवित्र मंदिर है। 

   पर्यटक यहां ट्रैकिंग का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। यहां के ट्रैकिंग प्वाइंट में खास तौर से लाचेन एवं ग्रीन लेक ट्रैक प्रसिद्ध हैं।
   खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा का बेहतरीन समय अप्रैल से मई है। पर्यटक अक्टूबर से नवम्बर की अवधि में भी यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक यहां भरपूर अाक्सीजन का एहसास करते हैं।


    खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट बागडोगरा एयरपोर्ट है। 
  बागडोगरा एयरपोर्ट से खंगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान की दूरी करीब 222 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन जलपाईगुडी जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
27.285959,88.403954

Friday, 1 March 2019

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान: पक्षियों का स्वर्ग

   केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को प्रवासी पक्षियों के लिए स्वर्ग कहा जाना चाहिए। उद्यान का प्राकृतिक सौन्दर्र्य भी अद्भुत है।

  वस्तुत: केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान पक्षी अभयारण्य है। हालांकि इस राष्ट्रीय उद्यान में अद्भुत वन्य जीवन देखने को मिलता है। भारत के प्रांत राजस्थान के भरतपुर का यह पक्षी अभयारण्य फूलों की सुगंध से महकता रहता है। 

  इस विहंगम राष्ट्रीय उद्यान का नामकरण भगवान शिव पर आधारित है। यहां केवलादेव महादेव का शिव मंदिर है।
   खास यह कि पक्षियों की 366 से अधिक प्रजातियां केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान संरक्षित हैं। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में देशी एवं प्रवासी पक्षियों का शानदार एवं सुन्दर आशियाना है। 

  सर्दियों में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान अति दर्शनीय हो जाता है। कारण प्रवासी पक्षियों का कोलाहल-कलरव मन मस्तिष्क को मुग्ध कर लेता है। राजस्थान के भरतपुर का यह शानदार अभयारण्य करीब 29 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है।

  पक्षियों के अलावा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में 379 पुष्प प्रजातियां, मछलियों की 50 से अधिक प्रजातियां, 50 से अधिक सांप की प्रजातियां, एक दर्जन से अधिक छिपकलियों की प्रजातियां, कछुओं की असंख्य प्रजातियां सुशोभित हैं।

  केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान वस्तुत: भारत की समृद्ध जैविक विरासत है। इसे भरतपुर पक्षी विहार के तौर पर भी जाना पहचाना जाता है। 
  गौरतलब है कि केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में हजारों की संख्या में दुर्लभ एवं विलुप्त प्रजातियों के पक्षी एवं जीव-जन्तु हैं। 

  मसलन साइबेरिया से आने वाले सारस आदि इत्यादि हैं। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को देश विदेश में वैश्विक पर्यटन के लिए जाना पहचाना जाता है। शरद ऋतु में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी विज्ञानी बहुतायत में आते हैं।

  विशेषज्ञों की मानें तो 1971 में इसे संरक्षित पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था। इसके बाद 1985 में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान की विशिष्टता को देखते हुए यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था। 

  विशेषज्ञों की मानें तो यह पक्षी विहार 250 वर्ष से भी अधिक समय से अस्तित्व में है। बताते हैं कि भरतपुर के महाराजा सूरजमल ने इस इलाके में बांध का निर्माण कराया था। यह विशाल बांध गंभीर एवं बाणगंगा नदियों के संगम स्थल पर बनाया गया था। 

  केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजसी शासनकाल में राजा-महाराजाओं का पसंदीदा शिकारगाह भी था। हालांकि यह परम्परा 1850 से पहले की थी। यह राष्ट्रीय पक्षी विहार कभी मेलोर्ड एवं टील जैसे पक्षियों की बहुलता के लिए जाना पहचाना जाता था। 

  केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को जंतुशाला भी कह सकते हैं। दुर्लभ जीव-जन्तुओं का स्वच्छंद विचरण पर्यटक यहां देख सकते हैं। मानसून के मौसम में यहां पक्षियों का खिलंदड़पन देखने को खास तौर से मिलता है। 
   सिर पर पट्टी एवं ग्रे रंग के बतख, पिनटेल पतख, शाही गिद्ध, मैदानी गिद्ध, पीला-भूरा गिद्ध, धब्बेदार गिद्ध, हरियर गिद्ध, सुस्त गिद्ध आदि असंख्य प्रजातियां दर्शनीय हैं। 

  पक्षियों के अलावा बाघ, तेंदुआ, काला हिरण, पायथन, सांभर आदि असंख्य जीव-जन्तुओं का समूह यहां देखने को मिलता है।
  वनस्पतियों से आच्छादित सघन वन क्षेत्र बेहद लुभावना प्रतीत होता है। फूलों की सुगंध परिवेश को हमेशा खुशनुमा बनाये रखती है।

   केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली है। नई दिल्ली एयरपोर्ट से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान की दूरी करीब 184 किलोमीटर है। 
  पर्यटक आगरा एयरपोर्ट से भी केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा कर सकते हैं। निकटतम रेेलवे स्टेशन भरतपुर जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
27.236220,77.491090

Monday, 25 February 2019

सहयाद्री पर्वत: रोमांचक अनुभूूति

   सहयाद्री पर्वत का विशालता को अद्भुत कहा जाना चाहिए। इस विशालतम पर्वत श्रंखला का सौन्दर्य शास्त्र प्रकृति का इन्द्रधनुषी आयाम पेश करता है। 

   सहयाद्री पर्वत के शिखर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं तो झीलों-झरनों एवं नदियों की सुन्दरता प्राकृतिक सौन्दर्य की एक नई इबारत गढ़ते हैं। 
  महाराष्ट्र से लेकर गोवा, केरल, कर्नाटक एवं तमिलनाडु तक फैले विशाल क्षेत्र में राष्ट्रीय उद्यानों, आरक्षित वन, वन्य जीव अभयारण्यों की एक शानदार श्रंखला विद्यमान है।

  सहयाद्री पर्वत को पश्चिमी घाट के तौर से विशेष ख्याति हासिल है। विशेषज्ञों की मानें तो सहयाद्री पर्वत की लम्बाई करीब 160000 वर्ग किलोमीटर है। चौड़ाई भी करीब 100 किलोमीटर के आसपास है। समुद्र तल से आैसत ऊंचाई करीब 1200 मीटर है। 

  विशेषज्ञों की मानें तो सहयाद्री पर्वत उच्च जैव विविधिता वाला क्षेत्र है। यूनेस्को ने सहयाद्री पर्वत को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। 
  सहयाद्री पर्वत वैश्विक पर्यटकों का विशेष पसंदीदा क्षेत्र है। महाराष्ट्र से लेकर केरल, कर्नाटक एवं तमिलनाडु तक फैलेे इस प्राकृतिक सौन्दर्य से वैश्विक पर्यटक अभिभूत होते हैं। 

  खास यह कि सहयाद्री पर्वत का सौन्दर्य शास्त्र महाराष्ट्र से प्रारम्भ होता है। गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु से होते हुए कन्याकुमारी में समाप्त होती है।
   विशेषज्ञों की मानें तो सहयाद्री पर्वत के जैव विविधिता आठ स्थान विश्व में शीर्षस्थ हैं। आैषधीय वनस्पतियों की प्रचुरता एवं विविधिता इस सम्पूर्ण क्षेत्र को विश्व में श्रेष्ठ बनाती है। 

   जीवों की करीब 325 विलुप्त प्रजातियां खास तौर से यहां संरक्षित दिखती हैं। सहयाद्री पर्वत को विलुप्त वन्य जीवन एवं विलुप्त आैषधीय वनस्पतियों का भण्डारण क्षेत्र कहा जा सकता है। दुलर्भता यहां की खासियत है। 

   वर्ष 2012 में यूनेस्को ने सहयाद्री पर्वत अर्थात पश्चिमी घाट के 39 मुख्य स्थानों को वैश्विक धरोहर का दर्जा दिया है।
  सहयाद्री पर्वत की प्राकृतिक सुन्दरता वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करती है। पर्यटक यहां खुद को एक अलग दुनिया में महसूस करते हैं। 

  खास यह कि सहयाद्री पर्वत कई स्थानों पर सागर के साथ भी संगमित होता है। सहयाद्री पर्वत वस्तुत: संस्कृत नाम है।
   सहयाद्री पर्वत क्षेत्र में कई शानदार एवं भव्य किले शोभायमान हैं। यह किले ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध हैं। सहयाद्री पर्वत के थाल घाट, भोर घाट, पाल घाट आदि भव्य-दिव्य दर्रे हैं। 

  थाल घाट मुम्बई-आगरा मार्ग पर स्थित है। इसी तरह भोर घाट मुम्बई-पूना मार्ग पर है। पाल घाट दर्रा नीलगिरी पठार का क्षेत्र है। 
  दक्षिण भारत में यही सहयाद्री पर्वत ऊंचा होकर अन्नामलाई पर्वत के तौर पर दिखता है। खास यह कि सहयाद्री पर्वत श्रंखला में प्राकृतिक सौन्दर्य का कोई भी आयाम अछूता नहीं रहता है। 

   चाय एवं काफी की भीनी-भीनी खूशबूू हो या वनस्पतियों की सुगंध हो। परिवेश दिल दिमाग को एक विशेष ताजगी प्रदान करते हैं। फूलों की घाटियां तो दिलों में उतर जाती हैं।

  विशेषज्ञों की मानें तो फूलों की 1600 से अधिक प्रजातियां यहां पुष्पित एवं पल्लवित हैं। इस प्रकार यह विश्व का अनूूठा क्षेत्र है।
   सहयाद्री पर्वत क्षेत्र में दो जैव संरक्षित क्षेत्र हैं। इतना ही नहीं 13 राष्ट्रीय उद्यान हैं। केरल का साइलेंट वैली इसी सहयाद्री पर्वत श्रंखला का हिस्सा है। 

  नीलगिरी बायोस्फियर रिजर्व सहयाद्री पर्वत का हिस्सा है। यह विश्व का विलक्षण एवं अनूठा क्षेत्र है। यह करीब 5500 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 
  पर्यावरण प्रेमियों के लिए सहयाद्री पर्वत श्रंखला किसी स्वर्ग की भांति है। पर्यटकों को यहां प्रकृति की गोद का एहसास होता है।
   मखमली घास के मैदान ह्मदयस्पर्शी एहसास कराते हैं। शांति, सुकून के साथ ही रोेमांच की अनुभूति भी पर्यटक यहां करते हैं।
   सहयाद्री पर्वत की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। चूंकि महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई से हवाई यात्रा के जरिये कहीं भी आसानी से पहंुचा जा सकता है। 
  गोवा, केरल, कर्नाटक एवं तमिलनाडु के एयरपोर्ट के जरिये हवाई यात्रा की जा सकती है। छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुम्बई से यात्रा कर पर्यटक महाराष्ट्र में सहयाद्री पर्वत का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।
   यहां छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई रेल यात्रा कर पहंुच सकते हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी सहयाद्री पर्वत की यात्रा कर सकते हैं।
19.075983,72.877655

शांति निकेतन: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर    शांति निकेतन को आध्यात्मिक धरोहर कहा जाना चाहिए। जी हां, शांति निकेतन संस्कृति, परम्परा...