Sunday, 15 March 2020

करौली : लाल पत्थरों का अतुलनीय सौन्दर्य

    करौली को अतुलनीय शहर कहा जाना चाहिए। जी हां, करौली वस्तुत: लाल पत्थरों का चमकता शहर है। लिहाजा इसे अद्भुत एवं अतुलनीय शहर कहा जाना चाहिए। 

   भारत के अति दर्शनीय प्रदेश राजस्थान के शहर करौली को पर्यटकों का बेहद पसंदीदा शहर माना जाता है। खास यह कि करौली के रमणीक स्थल, धार्मिक स्थल एवं महातीर्थ, महल-हवेलियां, किला एवं स्मारक आदि इत्यादि पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

   मध्य प्रदेश की सीमा से लगा राजस्थान का यह शहर बेहद दर्शनीय है। इसे लाल पत्थरों का चमकता शहर भी कहा जाता है। खास यह कि इस शहर की एक सीमा रणथम्भौर से जुड़ती है। लिहाजा पर्यटक करौली से रणथम्भौर के शेरों की दहाड़ भी सुन सकते हैं।

   लिहाजा पर्यटक करौली की यात्रा के दौरान रोमांच का खास एहसास कर सकते हैं। लाल पत्थरों की इमारतें करौली को काफी कुछ खास बना देती हैं। इसका एक बड़ा कारण यह है कि लाल पत्थर करौली की प्राकृतिक सम्पदा है। प्राकृतिक सम्पदा का यह लाल पत्थर ही शहर की खास चमक बन गया। 

   इतना ही नहीं, करौली का लाल पत्थर सम्पूर्ण भारत को सप्लाई किया जाता है। करौली के दर्शनीय स्थल पर्यटकों को मुग्ध कर लेते हैं। खास तौर से करौली की छतरियां एवं हवेलियां वास्तुशिल्प का मुख्य आकर्षण हैं। ऐतिहासिक किलों एवं मंदिरों के लिए प्रसिद्ध करौली बेहद दर्शनीय पर्यटन है। करौली का एक आकर्षण चंबल भी है। 

   हालांकि करौली एवं उसके आसपास आकर्षक स्थलों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है। इनमें खास तौर सेे सिटी पैलेस, भंवर विलास महल, तिमनगढ़ किला, देवगिरी किला, उत्गीर किला, कैला देवी मंदिर, मदन मोहन मंदिर, मेंहदीपुर बालाजी मंदिर, महावीर मंदिर आदि इत्यादि हैं।
   भंवर विलास महल: भंवर विलास महल एक राजसी महल है। पर्यटक अभी भी भंवर विलास महल में राजसी ठाठ का एहसास कर सकते हैं। आंतरिक क्षेत्र अभी भी प्राचीन साज सज्जा से आलोकित है। इस शानदार महल का निर्माण 1938 में महाराजा गणेश पाल देव बहादुर ने कराया था। इसका निर्माण शाही निवास के तौर पर किया गया था।

   सिटी पैलेस: सिटी पैलेस का निर्माण 14वीं शताब्दी में राजा अर्जुनपाल के द्वारा कराया गया था। हालांकि इसके स्वरूप में निखार लाने का श्रेय राजा गोपाल सिंह को दिया गया। इस शानदार महल की नक्काशी, जाली-झरोखे, भित्तिचित्र आदि इत्यादि अति दर्शनीय एवं लुभावने हैं।
   खूबसूरत रंग एवं शैली इस महल को काफी कुछ विशिष्ट बना देते हैं। लाल पत्थरों के साथ सफेद पत्थरों का संयोजन बेहद दर्शनीय है। इस महल के शीर्ष से भद्रावती नदी का सौन्दर्य देखते ही बनता है। इतना ही नहीं, यहां से करौली शहर का नयनाभिराम दृश्य भी दिखता है। 
   तिमनगढ़ किला: तिमनगढ़ किला करौली से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है। राजा तिमनपाल का यह किला 11वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया था। यह एक पौराणिक स्मारक है।

   देवगिरी किला: देवगिरी किला करौली से करीब 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। चंबल नदी की सुन्दर घाटियों के बीच स्थित यह किला अपनी शान एवं शोभा के लिए जाना एवं पहचाना जाता है।
   देवगिरी किला करौली राजवंश की धरोहर है। करौली राजवंश आपातकाल में इस किला का उपयोग सैन्य रक्षक दुुर्ग के रूप में करते थे। 
   कैला देवी मंदिर: कैला देवी मंदिर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है। त्रिकुट पर्वत की पहाड़ियों के बीच कालीसिल नदी के किनारे बना यह मंदिर वास्तुशिल्प का अतुलनीय उदाहरण है। मान्यता है कि यह मंदिर नौ शक्तिपीठों में से एक है। 
   मदन मोहन मंदिर: मदन मोहन मंदिर का सौन्दर्य शास्त्र अद्भुत है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित यह मंदिर बेहद भाग्यशाली माना जाता है। मध्ययुगीन मंदिर भगवान श्री कृष्ण एवं उनकी संगिनी राधा रानी के लिए जाना एवं पहचाना जाता है। इसकी स्थापत्य कला अति सुन्दर एवं लुभावनी है। खास यह कि मदन मोहन मंदिर सिटी पैलेस से जुड़ा हुआ है। 
   महावीर मंदिर: महावीर मंदिर वास्तुशिल्प की अतुलनीय संंरचना है। इसका निर्माण 19 वीं सदी में किया गया था। महावीर जी का यह मंंदिर वस्तुत: जैन तीर्थ है। इस मंदिर की इमारत जैन शैली पर आधारित है। खास यह कि इस मंदिर की ख्याति देश दुनिया में है।
   करौली राजस्थान की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट सांगानेर एयरपोर्ट जयपुर है। जयपुर से करौली की दूरी करीब 160 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन हिण्डौन सिटी रेलवे जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी करौली की यात्रा कर सकते हैं।
26.495400,77.016400

Friday, 13 March 2020

सिंधुदुर्ग किला: अद्भुत स्थापत्यकला

   सिंधुदुर्ग किला को अरब सागर का एक अति दर्शनीय द्वीप कहा जाना चाहिए। जी हां, सिंधुदुर्ग किला अरब सागर की गोद में रचा-बसा एक शानदार किला है। 

   समुद्र की गोद में संरचित यह किला किसी द्वीप की भांति दिखता है। भारत के प्रांत महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिला स्थित सिंधुदुर्ग किला स्थापत्य कला की एक सुन्दर संरचना है। समुद्र में तैरता द्वीप नुमा यह किला अति सुन्दर प्रतीत होता है।

   महाराष्ट्र के मालवन में स्थित सिंधुदुर्ग किला अपनी विशिष्टताओं के लिए देश दुनिया में जाना एवं पहचाना जाता है। 
  सिंधुदुर्ग शब्द की उत्पत्ति हिन्दी एवं संस्कृत से मिल कर हुयी है। सिंधु का अर्थ समुद्र से होता है जबकि दुर्ग का शाब्दिक अर्थ किला से है। लिहाजा इसे समुद्र का किला कह सकते हैं।

  विशेषज्ञों की मानें तो वर्ष 1664 में इस दिव्य-भव्य किला का निर्माण महाराजा छत्रपति शिवाजी ने कराया था। विशेषज्ञों की मानें तो सिंधुदुर्ग किला महाराजा छत्रपति शिवाजी द्वारा बनवाए गये किलों में से एक है। 

   समुद्र तट से कुछ दूर स्थित सिंधुदुर्ग किला का महत्व एक नौसैनिक किला के तौर पर भी है। दक्षिण महाराष्ट्र में कोंकण क्षेत्र में स्थित सिंधुदुर्ग किला बेहद अद्भुत एवं विलक्षण है। यह किला प्राचीन वास्तुकला का सुन्दर उदाहरण है।

   दक्षिण मुम्बई से करीब 450 किलोमीटर दूर स्थित सिंधुदुर्ग किला एक विशाल पथरीली चट्टान पर संरचित है। नौका की सवारी कर इस दिव्य भव्य किला तक पहुंचा जा सकता है।

   खास यह कि इस किला के नाम पर ही महाराष्ट्र के इस जिला का नाम आधारित है। चौतरफा अरब सागर से घिरा यह किला प्राचीन काल में मराठा शासकों का मुख्यालय हुआ करता था।
  सिंधुदुर्ग किला में मराठा शासक युद्ध की तैयारी किया करते थे। खास तौर से देखें तो सिंधुदुर्ग किला मराठा शासकों का सुरक्षा गृह भी हुआ करता था। 

  सिंधुदुर्ग किला तीन वर्ष की अवधि में बन कर तैयार हुआ था। संरचना में 100 से अधिक वास्तुकारों ने योगदान दिया था। करीब 3000 श्रमिकों ने अनवरत तीन वर्ष तक कार्य किया था। इसके बाद सिंधुदुर्ग किला अपने दिव्य भव्य स्वरूप में सामने आया। 

   करीब 48 एकड़ भूमि पर बेहद मजबूती के साथ खड़ा यह किला अब वैश्विक आकर्षण का केन्द्र है। करीब 29 फुट ऊंचाई वाला यह किला करीब दो मील तक फैला है। सिंधुदुर्ग किला की नींव अत्यधिक मजबूत है। किला की नींव में करीब 4000 लोहे के टीलों का इस्तेमाल किया गया। 

   सिंधुदुर्ग किला एवं आसपास आकर्षण की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है। सिंधुदुर्ग किला में नारियल के सुन्दर पेड़ों की एक शानदार श्रंखला विद्यमान है। किला के नारियल पेड़ों में फल भी होते हैं। 
  खास यह कि सिंधुदुर्ग किला के नारियल पेड़ों में शाखाओं की विशिष्टता दिखती है। किला के आंतरिक क्षेत्र में बेहतरीन कुएं भी हैं।

   खास यह कि सिंधुदुर्ग किला के सुन्दर जलाशय कभी नहीं सूखते। हालांकि गरमी के दिनों में आसपास के इलाकों के गांव के कुआं आदि सूख जाते हैं। 
   सिंधुदुर्ग किला की स्थापत्य कला में वास्तुकारों की कार्यकुशलता भी दिखती है। पानी के नीचे स्थित मार्ग भी कार्यकुशलता का एक विस्मयकारी आयाम है। यह मार्ग किला के अंदर स्थित एक मंदिर में स्थित है।

   हालांकि यह क्षेत्र एक जलाशय की भांति प्रतीत होता है। यह मार्ग सिंधुदुर्ग किला के नीचे करीब तीन किलोमीटर तक जाता है। इस मार्ग का समुद्र में करीब 12 किलोमीटर तक अस्तित्व है। इस विलक्षण सिंधुदुर्ग किला में बहुत कुछ रहस्यमय है। सिंधुदुर्ग किला में कई शानदार मंदिर भी हैं। 

   इनमें खास तौर से देवी भवानी मंदिर, हनुमान मंदिर, जरिमारी मंदिर आदि इत्यादि हैं। सिंधुदुर्ग किला के मंदिर भी विशिष्टता के लिए दुनिया भर में जाने पहचाने जाते हैं। यहां भगवान शिव को समर्पित दिव्य भव्य मंदिर है। 
   मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान शिव के हस्त चिह्न एवं पद चिह्न विद्यमान हैं। पर्यटक सिंधुदुर्ग किला में वाटर गेम्स का भी आनन्द ले सकते हैं। सिंधुदुर्ग किला का हर आयाम अनूठा एवं अद्वितीय है।
   सिंधुदुर्ग किला की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट डम्बोलिन एयरपोर्ट गोवा है। एयरपोर्ट से सिंधुदुर्ग किला की दूरी करीब 98 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन कनकवल्ली रेलवे स्टेशन है। कनकवल्ली रेलवे स्टेशन से सिंधुदुर्ग किला की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी सिंधुदुर्ग किला की यात्रा कर सकते हैं।
16.056800,73.470900

Wednesday, 4 March 2020

अंबिका माता मंदिर: अद्भुत स्थापत्यकला

   अंबिका माता मंदिर की संरचना किसी को भी मुग्ध कर लेगी। अति प्राचीन मंदिर का वास्तुशिल्प अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। 

   करीब 10वीं शताब्दी के बने इस मंदिर की संरचना बेहद सुन्दर एवं आकर्षक है। भारत के प्रांत राजस्थान के शहर उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित अंबिका माता मंदिर श्रद्धा एवं आस्था के केन्द्र के साथ ही अपने विशिष्ट वास्तुशिल्प के लिए खास तौर से जाना एवं पहचाना जाता है। 

   उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर जगत गांव में स्थित अंबिका माता मंंदिर वस्तुत: दुर्गा जी को समर्पित है। अंबिका जी को माता दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। लिहाजा इस मंदिर में अंबिका के रूप में माता दुर्गा की पूजा अर्चना होती है। 

  खास यह कि अंबिका माता मंदिर का सम्पूर्ण परिसर एक खास कलात्मकता से परिपूरित दिखता है। देवी-देवताओं की नक्काशीदार छवियां श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मुग्ध कर लेती हैं। 

   प्रांगण में देवी-देवताओं की विभिन्न प्रतिमाएं, दर्शक, नर्तक, संगीतकार एवं अप्सराओं की छवियां एवं अन्य नक्काशी मंदिर की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं। 
   सरस्वती, नृत्य भाव में गणपति, महिषासुर मर्दिनी, नवदुर्गा, वीणाधारिणी, यम, कुबेर, वायु, इन्द्र, अग्नि, वरुण, प्रणय भाव में युगल, दर्पण के सामने अंगड़ाई लेती नायिका, शिशु क्रीडा, संगीत वादन आदि का कलात्मक अंकन बेहद दर्शनीय है। 

   प्रतिमाओं की कलात्मकता निश्चय ही अचंभित कर देती है। सफेद पाषाण से संरचित गणपति की प्रतिमा अत्यंत दुर्लभ प्रतीत होती है। 
   इस मंदिर कोे सुन्दर मूर्तियों का खजाना कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। इसे स्थापत्य कला का अनुपम संगम भी कहा जा सकता है।

  स्थापत्य कला की नागर शैली ने इस मंदिर की सुन्दरता में चार चांद लगा दिये। मूर्तियों का लालित्य, मुद्राभाव, सौन्दर्य, आभूषण, अलंकरण, केश विन्यास, वस्त्रों का अंकन आदि इत्यादि बहुत खूबसूरत है। गर्भगृह की परिक्रमा हेतु सभा मंडप के दोनो ओर छोटे-छोटे प्रवेश द्वार हैं। 

   गर्भगृह की विग्रह पट्टिका मूूर्तिकला का अद्भुत खजाना है। यहां द्वारपाल से साथ गंगा, यमुना, सुर-सुंदरी, विद्याधर एवं नृत्यांगनाओं का शिल्पांकन देखते ही बनता है। गर्भगृह के मुख्य आसन पर दुर्गा स्वरूपा माता अंबिका की प्रतिमा प्रतिष्ठापित है।

   माना जाता है कि 11वीं शताब्दी में मेवाड़ शासक अल्लट ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। धार्मिक एवं पौराणिक महत्व की दृष्टि से देखें तो अंबिका माता मंदिर अति प्राचीन है।

  खास यह कि अंबिका माता मंदिर की मान्यता शक्तिपीठ की है। हालांकि पुरातन धरोहर या पौराणिकता की दृष्टि से अंबिका माता मंदिर को संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।

   पुरातत्व, शिल्पकला एवं मूर्तिकला के प्रति आकर्षण रखने वालों के लिए अंबिका माता मंदिर विशेष महत्व रखता है। गिर्वा की पहाड़ियों के बीच कुराबड़ गांव के निकट अवस्थित अंबिका माता मंदिर राजस्थान का खजुराहो भी कहा जाता है।

   मान्यता है कि अंबिका माता मंदिर माता दुर्गा की ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण रुाोत है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ती रहती है।

    अंबिका माता मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट महाराणा प्रताप हवाई अड्ड़ा उदयपुर है। निकटतम रेलवे स्टेशन उदयपुर रेलवे जंक्शन है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी अंबिका माता मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
24.576110,73.700500

Tuesday, 3 March 2020

मेहरानगढ़ किला: समृद्ध विरासत, अद्भुत स्थापत्यकला

   मेहरानगढ़ किला की स्थापत्य कला को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। कारण किला की नक्काशी अति दर्शनीय है। 

   खास यह कि अपनी विशिष्टता के कारण मेहरानगढ़ किला वैश्विक ख्याति रखता है। भारत के प्रांत राजस्थान के शहर जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ किला एक अति विशाल संरचना है। इस विहंगम किला में काफी कुछ विशिष्ट है।

  पथरीली चट्टान पर करीब 150 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह किला 15वीं शताब्दी में बना था। इस दिव्य-भव्य किला में आठ प्रवेश द्वार, असंख्य बुर्ज एवं करीब दस किलोमीटर लम्बी एवं ऊंची दीवार है। इन संरचनाओं से यह किला अति अभेद माना जाता है। घुमावदार सड़कों से इस किला के चार प्रवेश द्वार जुड़े हैं।

   खास यह कि मेहरानगढ़ किला में कई शानदार महल, अद्भुत नक्काशीदार किवाड़, नक्काशीदार-जालीदार खिड़कियां आदि इत्यादि बहुत कुछ खास हैं। इनमें खास तौर से मोती महल, फूल महल, शीश महल, सिलेह खाना एवं दौलतखाना आदि इत्यादि हैं। 

   इन शानदार महलों एवं संग्रहालय में भारतीय राजवेशों के साज सामान का विस्मयकारी संग्रह अति दर्शनीय है। मोती महल को पर्ल महल के रूप में भी जाना एवं पहचाना जाता है। मेहरानगढ़ किला का यह सबसे बड़ा महल है। इस महल में महाराजा सूर सिंह अपनी प्रजा से मिलते थे।

   पर्यटक यहां श्रीनगर चौकी एवं जोधपुर का शाही सिंहासन भी देख सकते हैं। फूल महल राजा का निजी महल था। इसे फूलों के महल के रूप में जाना एवं पहचाना जाता है। शीश महल सुन्दर शीशों के काम से सजा बेेहतरीन महल है। 

   शीश महल में धार्मिक आकृतियों की साज सज्जा देखी जा सकती है। मेहरानगढ़ किला का संग्रहालय अति समृद्ध है। संग्रहालय में राजसी शानदार पालकी, हाथियों के हौदे, विभिन्न शैलियों के मित्ति एवं लघु चित्र, संगीत वाद्य यंत्र, राजसी एवं सामान्य पोशाकें, युद्धक अस्त्र-शस्त्र एवं राजसी फर्नीचर आदि इत्यादि बेहद दर्शनीय हैं। इस संग्रहालय में 14 विशाल कक्ष हैं। 

   खास यह कि मेहरानगढ़ किला भारत के अति प्राचीन किलों में से एक है। मेहरानगढ़ किला भारत के समृद्धशाली अतीत का प्रतीक भी है। जोधपुर राजवंश के शासक राव जोधा ने इस दिव्य भव्य किला का निर्माण किया था। राव जोधा ने 12 मई 1459 को इस किला के निर्माण की नींव रखी थी।

   हालांकि महाराजा जसवंत सिंह ने 1678 में इस किला का निर्माण पूर्ण किया। महाराजा राव जोधा की चामुंडा माता में अगाध श्रद्धा थी। लिहाजा मेहरानगढ़ किला के निकट महाराजा ने माता चामुंडा के दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। 

   मान्यता है कि चामुंडा देवी जोधपुर शासकों की कुलदेवी हैं। महाराजा राव जोेधा ने 1460 में इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। चामुंडा देवी के दर्शन के लिए आगे बढ़ते ही लोक कलाकार लोक संगीत से पर्यटकों का स्वागत करते दिखते हैं।

   यह परम्परा राजस्थान के लोक संगीत को एक जीवंतता एवं भव्यता प्रदान करती है। जोधपुर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित मेहरानगढ़ किला राजस्थान की शान एवं शोभा है। लाल बलुआ पत्थरों से बना यह किला अद्भुत बारीक जालियों की खिड़कियों के लिए भी जाना जाता है। 

   खास यह कि मेहरानगढ़ किला के महलों के कक्षों की अपनी एक अलग विशिष्टता है। इतना ही नहीं, मेहरानगढ़ किला अपने प्रभावशाली शस्त्र भण्डार के लिए भी जाना जाता था। 
  मेहरानगढ़ किला के निकट ही योद्धा कीरत सिंह सोड़ा स्मारक है। छतरीदार गुंबद के आकार का मंडप राजपूतों की समृद्ध संस्कृति एवं आदर्श को व्यक्त करता है। भारत की इस अति समृद्ध विरासत को देखने दुनिया भर के पर्यटक आते हैं।

   मेहरानगढ़ किला की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जोधपुर एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन जोधपुर जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी मेहरानगढ़ किला की यात्रा कर सकते हैं।
26.307110,73.031310

Tuesday, 25 February 2020

रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़: कबाड़ की सुन्दरता

   रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ को कलात्मकता का अनुपम संगम कहा जाना चाहिए। जी हां, बेहतरीन कलात्मकता का यह सुन्दर आयाम वैश्विक ख्याति रखता है। 

   खास यह कि रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ का सौन्दर्य कबाड़ का अद्भुत एवं विलक्षण संगम है। ऐसा प्रतीत होता है कि कलाकार ने बड़ी शिद्दत से इस शानदार संरचना को आकार दिया। 

   इसे शिल्पकार की रचनाधर्मिता ही कहेंगे कि रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ ने विलक्षण स्वरूप ग्रहण किया। इस शानदार संरचना रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ को शिल्पकार नेक चन्द्र सैनी ने अस्तित्व दिया। 

   खास यह कि चंडीगढ़ की सुखना झील के निकट बना रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ वैश्विक ख्याति रखता है। करीब 40 एकड़ में फैला रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ एक शानदार पिकनिक स्पॉट है। इस गार्डेन को सुखना झील के निकट बनाया गया है। 

   खास यह कि रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ की संरचना में कबाड़ मसलन प्लास्टिक, सिरामिक, चूड़ियां, शीशा एवं टाइल्स आदि इत्यादि का बेहतरीन उपयोग किया गया है। बेकार एवं फेंकी हुई वस्तुओं का बेहतरीन इस्तेमाल कर रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ को अस्तित्व दिया गया। 

   मूल रूप से यह सुन्दर गार्डेन एक स्कल्पचर गार्डेन है। खास यह कि रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ वेस्ट मैनेजमेंट का एक शानदार उदाहरण है।

   करीब पांच दशक पहले अस्तित्व में आये इस शानदार एवं विलक्षण गार्डेन की खूबसूरती पर देश विदेश की शीर्ष हस्तियां तक फिदा हैं। कबाड़ से कलात्मकता देख कर पर्यटक दंग रह जाते हैं। 

   कारण कबाड़ या बेकार वस्तुओं का बेहतरीन उपयोग कर कहींं मूर्ति शिल्प को आकार दिया गया तो कहीं शानदार झील एवंं झरना का स्वरूप दिया गया। कबाड़ से पशुओं एवं काल्पनिक जीवों का आकार दिया गया है। इस गार्डेन में झरना, पुल, घुमावदार रास्ते आदि इत्यादि हैं। 

   चंडीगढ़ के सेक्टर एक में सुखना झील एवं कैपिटल काम्पलेक्स के मध्य स्थित रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ एक चर्चित पर्यटन है।

   यह सुन्दर गार्डेन पर्यटकों को ताजगी देने के साथ ही रचनात्मकता के लिए भी प्रेरित करता है। रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ में स्थापित या संरचित मूर्तियां अपने सौन्दर्य या विशिष्टता से पर्यटकों को खुद ब खुद आकर्षित करती हैं। यहां स्थित झरना पर्यटकों को एक शांत शीतलता प्रदान करता है। 

   खास यह कि रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ में एक ओपन थियेटर भी है। इस थियेटर में विविध सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती है। 

  रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ के भवन, मूर्तियों एवं महलों आदि इत्यादि की संरचनाएं बेहद लुभावनी हैं। कलाप्रेमियों के लिए रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ किसी स्वर्ग की भांति है।

   रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ की यात्रा के सभी आवश्यक संंसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ की यात्रा कर सकते हैं।
30.697029,76.752129

शांति निकेतन: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर    शांति निकेतन को आध्यात्मिक धरोहर कहा जाना चाहिए। जी हां, शांति निकेतन संस्कृति, परम्परा...