Tuesday, 5 November 2019

गेटवे ऑफ इण्डिया : अतुलनीय धरोहर

   गेटवे ऑफ इण्डिया को भारत की अतुलनीय धरोहर कहा जाना चाहिए। जी हां, यह भारत का शानदार एवं अति दर्शनीय स्मारक है। 

   समुद्र की गोद में स्थित यह शानदार स्मारक देश विदेश के पर्यटकों के बीच बेहद प्रसिद्ध है। भारत के महाराष्ट्र प्रांत के मुम्बई स्थित गेटवे ऑफ इण्डिया की स्थापत्य कला अद्भुत एवं विलक्षण है। गेटवे ऑफ इण्डिया की ऊंचाई 26 मीटर है। इसका व्यास भी 15 मीटर से अधिक है।

   पर्यटक गेटवे ऑफ इण्डिया पर रोमांच की शानदार अनुभूति कर सकते हैं। भारतीय अरबी वास्तुकला के इस अद्भुत संगम की दर्शनीयता बेहद मोहक है। इस स्मारक पर मुगल स्थापत्य कला एवं गुजरात की स्थापत्य कला का अनुपम संगम दिखता है।

  पीली बेसाल्ट चट्टानों से बना गेटवे ऑफ इण्डिया मुम्बई की खास शान एवं शोभा माना जाता है। इसके निर्माण में तत्कालीन शासन ने करीब 21 लाख की धनराशि खर्च की थी।

  खास यह कि इस प्रवेश द्वार का निर्माण किंग जार्ज पंचम एवं रानी मैरी के भारत आगमन की यादगार में किया गया था। इस शानदार स्मारक के वास्तुशिल्पी जार्ज विंटेट थे। गेटवे ऑफ इण्डिया का निर्माण कार्य 31 मार्च 1913 में प्रारम्भ हुआ था। 

  करीब एक दशक के बाद 1924 में स्मारक का निर्माण कार्य पूर्ण हो सका। इण्डो सरासेनिक डिजाइन पर आधारित यह स्मारक मुम्बई का मुख्य पर्यटन है। 

  गेटवे ऑफ इण्डिया की संरचना के पीछे वस्तुत: मुम्बई की शान में एक सुन्दर स्मारक तैयार करना था। इस स्मारक को ताकत, शक्ति एवं शांति के तौर पर देखा जाता है। 

  गेटवे ऑफ इण्डिया की संरचना में चार बुर्ज हैं। जालियों की संरचना पर आधारित बुर्ज अति दर्शनीय हैं। 

  खास यह कि यह स्मारक शांति एवं शक्ति का प्रतीक है। गेटवे ऑफ इण्डिया पर स्वामी विवेकानन्द एवं छत्रपति शिवाजी की आकर्षक एवं दर्शनीय प्रतिमाएं स्थापित हैं। 

  गेटवे ऑफ इण्डिया दक्षिण मुम्बई पर अरब सागर के अपोलो बंदरगाह पर स्थित है। खास यह कि गेटवे ऑफ इण्डिया एक ओर अरब सागर की आगोश में स्थित है तो वहीं गेटवे ऑफ इण्डिया मुम्बई के अति विशिष्ट इलाके को जोड़ता है। 

    मुम्बई के अति विशिष्ट इलाके में स्थित गेटवे ऑफ इण्डिया को भारत का द्वार कहा जाता है। 

   कारण यह कि अरब सागर के समुद्री मार्ग से आने वाले जहाजों आदि का यह प्रवेश द्वार है।

   गेटवे ऑफ इण्डिया की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी इण्टरनेशनल एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन मुम्बई सेंट्रल रेलवे स्टेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग भी गेटवे ऑफ इण्डिया की यात्रा कर सकते हैं।
18.923071,72.834183

No comments:

Post a Comment

शांति निकेतन: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर    शांति निकेतन को आध्यात्मिक धरोहर कहा जाना चाहिए। जी हां, शांति निकेतन संस्कृति, परम्परा...