परी महल: प्राचीन स्थापत्य कला का संगम
परी महल को एक शानदार पौराणिक स्मारक कहा जाना चाहिए। जी हां, परी महल अपनी खास स्थापत्य कला एवं प्राचीनता के लिए प्रसिद्ध है।
भारत के जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का यह प्राचीन स्मारक अद्भुत एवं अतुलनीय है। करीब 17वीं शताब्दी का यह शानदार स्मारक वस्तुत: मुगल शासन का एक चित्रण है।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में डलझील के निकट रचा-बसा परी महल सुन्दरता के लिए जाना पहचाना जाता है। चश्म-ए-शाही बाग के उपरी हिस्से में स्थित परी महल को कई नामों से जाना पहचाना जाता है। इसे परियों का धाम, परी महल बाग एवं फेयरी पैलेस भी कहा जाता है।
मुगल बादशाह शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह ने इस शानदार एवं अद्भुत महल का निर्माण कराया था। लिहाजा परी महल का ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व है।
खास यह कि दारा शिकोह ने अपने सूफी शिक्षक मुल्ला शाह बदाख्शी के सम्मान में परी महल में एक अति दर्शनीय बौद्ध मठ का निर्माण भी कराया था। हालांकि इस बौद्ध मठ को बाद में ज्योतिष विज्ञान विद्यालय मेें तब्दील कर दिया गया।
शनै-शनै परी महल खगोल विज्ञान एवं ज्योतिष विज्ञान का केन्द्र बन गया। मान्यता यह भी है कि इस शानदार परी महल में प्राचीनकाल में अद्भुत एवं विलक्षण झरना होते थे।
परी महल अपनी विशिष्ट लम्बाई-चौड़ाई के लिए भी जाना पहचाना जाता है। इस शानदार परी महल बाग को खास छतों के लिए भी जाना पहचाना जाता है।
छह छतों का यह खास परिसर बेहद आकर्षक है। परी महल बाग काफी कुछ विशिष्टता रखता है। फूलों एवं फलों की विशिष्ट शान एवं शोभा हैं।
छह छज्जों वाला यह बाग बगीचा बेहद सुन्दर प्रतीत होता है। महल के मध्य में स्थित बाग-बगीचा अति दर्शनीय है। परी महल की यात्रा पर्यटकों के लिए एक यादगार बन जाती है।
खास यह कि प्राचीन वास्तुकला का अद्भुत एवं अनुपम अलंकरण है। बसंत ऋतु में परी महल का अपना एक अलग अंदाज दिखता है। फूलों की सुगंध से महकता परी महल बेहद लुभावना है।
सुन्दर उद्यानों का यह परिसर पर्यटकों को मुग्ध करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे श्रीनगर का प्राकृतिक सौैन्दर्य परी महल बाग में सिमट आया हो।
इसे जम्मू-कश्मीर की धरोहर एवं स्मारकों का एक शानदार नगीना भी कह सकते हैं। शायद इसीलिए परी महल पौराणिक पर्यटन में विशिष्ट स्थान रखता है।
परी महल श्रीनगर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट शेख उल आलम इण्टरनेशनल एयरपोर्ट श्रीनगर है। निकटतम रेलवे स्टेशन श्रीनगर जंक्शन है।
पर्यटक नौगाम जंक्शन एवं जम्मू तवी जंक्शन से भी परी महल श्रीनगर की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी परी महल श्रीनगर की यात्रा कर सकते हैं।
34.105440,74.889420
34.105440,74.889420












No comments:
Post a Comment