बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान: वन्य जीवन का स्वर्ग
बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के प्राकृतिक सौन्दर्य को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। प्रकृति प्रेमियों के लिए इसे बेहद रोमांचक एवं धरती का स्वर्ग माना जाये तो कोई अतिश्योक्ति न होगी।
बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान वस्तुत: वन्य जीवन के रोमांच के लिए प्रसिद्ध है। पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं। भारत के कर्नाटक राज्य के जिला चामराजनगर का यह शानदार एवं सुन्दर अभयारण्य वैश्विक ख्याति रखता है।
विशेषज्ञों की मानेें तो बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीवन की विलुप्त प्रजातियों का संरक्षण क्षेत्र है। वर्ष 1973 में इसे टाइगर रिजर्व के तौर पर स्थापित किया गया था। विशेषज्ञों की मानें तो एक समय यह मैसूर के महाराजा की आरक्षित शिकारगाह था।
मैसूर के महाराजा ने वर्ष 1931 में 90 वर्ग किलोमीटर दायरे में फैले इलाके को वन्य जीव अभयारण्य बनाया था। इसका नाम वेणुगोपाल वन्य जीव पार्क रखा गया था।
वर्ष 1973 में टाइगर प्रोजेक्ट के तहत इसे वेणुगोपाल वन्य जीव पार्क में करीब 800 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र जोड़ा गया था। करीब 874 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला वन्य जीव अभयारण्य मैसूर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित है।
खास यह कि इसे दक्षिण भारत का सबसे बड़ा संरक्षित वन्य जीव अभयारण्य माना जाता है। इस सम्पूर्ण अभयारण्य को नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व कहा जाता है।
आैषधीय वनस्पतियों की प्रचुरता वाला बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद ऊर्जावान माना जाता है।
विशेषज्ञों की विलुप्त एवं दुर्लभ आैषधीय वनस्पतियां भी इस अभयारण्य में संरक्षित एवं पुष्पित-पल्लवित हैं। पर्यटक बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीवन के रोमांच का एहसास करते हैं तो वहीं अति ऊर्जा के संचार का भी अनुभव करते हैं।
खास तौर से देखें तो हाथियों एवं बाघ वंश की प्रमुखता इस शानदार अभयारण्य की विशिष्टता है।
इसे भारतीय हाथियों का घर कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।
हाथियों के अलावा बाघ, तेंदुआ, भालू, सांभर, ढोल, गौर, चीतल, कांकड़, मूषक मृग आदि इत्यादि इस अभयारण्य की शोभा एवं शान हैं। खास यह कि पक्षियों की यहां 200 से अधिक प्रजातियां प्रवास करती हैं।
बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट बेंगलुरु इण्टरनेशनल एयरपोर्ट है।
बेंगलुरू इण्टरनेशनल एयरपोर्ट से बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान की दूरी 215 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन मैसूर जंक्शन है। पर्यटक सड़़क मार्ग से भी बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा कर सकते हैं।
12.802760,77.577160
12.802760,77.577160












No comments:
Post a Comment