Thursday, 30 August 2018

लाल किला: बेहतरीन वास्तुशिल्प

    लाल किला को देश का ऐतिहासिक किला कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। दिल्ली स्थित लाल किला कभी मुगल सल्तनत का केन्द्र रहा।

   विशेषज्ञों की मानें तो लाल किला वर्ष 1856 तक करीब दो सौ वर्ष तक मुगल शासकों का मुख्य निवास रहा। यंू कहें कि मुगल राजनीतिक केन्द्र रहा तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। लाल बलुआ पत्थरों का यह शानदार-जानदार स्मारक देश दुनिया में खास ख्याति रखता है। लाल किला के आंतरिक क्षेत्र में बाजार-हाट से लेकर रिहायश की शानदार संरचनाएं आकर्षित करती हैं।
    शाही अपार्टमेंट या मण्डपम की सुन्दर श्रंखला में जलधारा का शीतल प्रवाह वास्तु विलक्षणता को रेखांकित करता है। मुगलकाल की इस विलक्षण धरोहर का वास्तुशिल्प भी अति सुन्दर एवं प्रभावकारी है।
   वास्तुशिल्प में तिमुरीद एवं फारसी परम्पराओं का निर्वहन दिखता है। लाल किला की अभिनव वास्तुकला भवनों से लेकर बाग बगीचों में भी दिखती है। लाल बलुआ पत्थरों के साथ ही यहां संगमरमर की संरचनाएं आकर्षित करती हैं।

   विशिष्टताओं के कारण यूनेस्को ने लाल किला को विश्व विरासत स्थल घोषित किया है। चूंकि लाल किला का उपयोग मुगल शासक निवास के तौर पर होता था लिहाजा इसे धन्य किला भी कहा जाता था। आशय यह कि किला-ए-मुबारक है। मुगल शासक शाहजहां ने लाल किला का निर्माण 1639 में 12 मई को प्रारम्भ कराया था। 

   मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली करने  के मकसद से लाल किला का निर्माण किया गया था। लाल किला के वास्तुशिल्पी वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे। करीब दस वर्ष की लम्बी अवधि के बाद 6 अप्रैल 1648 को लाल किला का निर्माण पूर्ण हो सका। इसका सौन्दर्य शास्त्र विलक्षण एवं आकर्षक है। खास यह कि विशिष्टताओं के कारण लाल किला अब देश का मुख्य पर्यटन स्थल बन चुका है।

   सांझ को लाल किला परिसर के अंदर मुगल साम्राज्य को रेखांकित करता एक लाइट एण्ड साउण्ड शो प्रसारित होता है। यह शो जानकारी आधारित होता है। करीब 254.67 एकड़ क्षेत्रफल में फैले लाल किला की सुरक्षात्मक दीवारों का एक लम्बा घेरा भी है। लाल किला की संरचना अष्टकोणीय है। मुगल वास्तुकला का नायाब उदाहरण लाल किला अपनी आगोश में कई ऐतिहासिक घटनाओें को समेटे है। 

   राष्ट्रीय महत्व के इस स्मारक को संरक्षित करने के प्रयास 1913 से प्रारम्भ हुये। लाल किला को रेखांकित करने की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है। मसलन लाहौरी गेट, दिल्ली गेट, छती चौक, नौबत खाना, दीवान-ए-आम, नहर-ए-बिहिश, मुमताज महल, रंग महल आदि इत्यादि हैं।
    लाहौरी गेट : लाहौरी गेट लाल बलुआ पत्थर से बना लाल किला का मुख्य प्रवेश द्वार है। यह प्रवेश द्वार लाहौर शहर की ओर होने के कारण लाहौरी गेट के नाम से जाना गया। 
   दिल्ली गेट: दिल्ली गेट लाल किला का दक्षिणी इलाके का सार्वजनिक प्रवेश द्वार है। प्रवेश द्वार पर हाथी की सजावट की गयी है। भव्य दिव्य यह गेट बेहद आकर्षक है।
   छती चौक : छती चौक लाहौरी गेट के निकट स्थित है। छती चौक शाही मुगल के लिए था। इस स्थान पर शाही परिवार को खरीद-फरोख्त की सहूलियतें हासिल होती थीं। मसलन रेशम, आभूषण एवं अन्य सामान उपलब्ध होता था।

    नौबत खाना: नौबत खाना को नक्कारखाना भी कहा जाता था। यहां गीत-संगीत की महफिल होती थीं।
   दीवान-ए-आम : दीवान-ए-आम एक वृहद आकार का हाल है। मुगल शासक यहां जनता-आवाम का दुख दर्द सुनते थे। यहां उत्कीर्ण मेहराब एवं शिल्प कौशल दिखता है। इसके ठीक पीछे शाही आवास हैं।
    नहर-ए-विहिश : नहर-ए-विहिश वस्तुत: एक श्रंखला है। इसे स्वर्ग का प्रवाह भी कहा जाता है। शाही बुर्ज से पानी खींचने के साथ ही इसका प्रवाह मण्डपों के मध्य से होकर गुजरता है।
मुमताज महल: मुमताज महल बेगम का आवास रहा करता था। इसको बड़ा रंग महल भी कहा जाता है। मुमताज महल में लाल किला का पुरातात्विक संग्रहालय भी है।
    रंग महल: रंग महल खास तौर से मुगल शासक सम्राट की बेगम एवं मालकिनों की रिहायश था। इसको खास तौर से सजावटी एवं चित्रित किया गया था। इसमे चमकीले मुजैक का उपयोग किया गया है।
    खास महल: खास महल सम्राट का रिहायशी भवन था। यह एक अष्टकोणीय टावर जैसा है। खास महल से यमुना नदी का सुन्दर दृश्य दिखता था।
   दीवान-ए-खास: दीवान-ए-खास का उपयोग मुगल सम्राट खास सिपहसालारों, मंत्रियों एवं विशिष्टजनों से मुलाकात के लिए करते थे। संगमरमर पत्थर का चमकदार यह स्थान अति सुन्दर प्रतीत होता है। इसमें बेशकीमती पत्थरों का उपयोग भी किया गया है। इसे धरती का स्वर्ग कहा जा सकता है। इनके अलावा भी लाल किला में सुन्दर स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है।
    लाल किला की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट इन्दिरा गांधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली है। निकटतम रेलवे स्टेशन दिल्ली जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी लाल किला के लिए यात्रा कर सकते हैं।
28.656158,77.241020

No comments:

Post a Comment

शांति निकेतन: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर    शांति निकेतन को आध्यात्मिक धरोहर कहा जाना चाहिए। जी हां, शांति निकेतन संस्कृति, परम्परा...