Wednesday, 6 February 2019

विरुपाक्ष मंदिर: अद्भुत स्थापत्य कला

   विरुपाक्ष मंदिर का सौन्दर्य शिल्प अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। जी हां, कर्नाटक के जिला बलारी स्थित विरुपाक्ष मंदिर की वास्तुकला एवं शिल्पांकन बेहद दर्शनीय है। 

  ऐसा प्रतीत होता कि जैसे साक्षात भगवान विश्वकर्मा ने स्वत: विरुपाक्ष मंदिर का शिल्पांकन किया हो।
   हालांकि विरुपाक्ष मंदिर हम्पी के स्मारक समूह का एक हिस्सा है। फिर भी इसकी दर्शनीयता एवंं विलक्षणता श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित करती है। 

   विरुपाक्ष मंदिर एक स्मारक भी है आैर एक देव स्थान भी है। अद्भुत एवं विलक्षण होने के कारण ही विरुपाक्ष मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। 
  विरुपाक्ष मंदिर भारत के प्रांत कर्नाटक के जिला बलारी में स्थित है। विरुपाक्ष मंदिर वस्तुत: भगवान शिव को समर्पित है। इसे एक श्रेष्ठ शिव मंदिर के तौर पर देखा जाता है। 

  मान्यता है कि भगवान विरुपाक्ष शिव का स्वरूप हैं। इस दिव्य-भव्य मंदिर में भगवान विरुपाक्ष एवं उनकी पत्नी देवी पंपा प्रतिष्ठापित हैं। 
  विशेषज्ञों की मानें तो इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण विजय नगर साम्राज्य के शासक देव राय द्वितीय के एक नायक लक्ष्मण दांदेशा ने कराया था। 

  करीब 7वीं शताब्दी में निर्मित विरुपाक्ष मंदिर एक कार्यशील मंदिर की भांति प्रसिद्ध है। हम्पी गांव में स्थित यह मंदिर हिन्दुओं के एक तीर्थ एवं धार्मिक स्थल के तौर पर मान्य है।
   इसे एक शानदार धार्मिक पर्यटन स्थल भी कह सकते हैं। दक्षिण भारत में इसे एक धार्मिक तीर्थ यात्रा के तौर पर देखा जाता है। 

  विशेषज्ञों की मानें तो विरुपाक्ष के रूप में शिव स्थापित हैं। इसे देवी पम्पा का स्थान माना जाता है। लिहाजा इसे स्थानीयता में पम्पा मंदिर या पंपापटी मंदिर भी कहा जाता है। 
   खास यह कि विरुपाक्ष मंदिर धार्मिक एवं देव स्थान होने के साथ-साथ सामाजिक स्वरूप भी रखता है। शादी-विवाह एवं सामाजिक जश्न भी होते हैं।

  पर्व एवं त्योहार तो विरुपाक्ष मंदिर की एक शानदार परम्परा है। विरुपाक्ष मंदिर वस्तुत: हम्पी का मुख्य आकर्षण है। इसकी ख्याति धार्मिक तीर्थ, स्मारक एवं पर्यटन के तौर पर समान रूप से है। 
  हम्पी के बाजार क्षेत्र में स्थित विरुपाक्ष मंदिर शहर के अति प्राचीन स्मारक है। हालांकि परिसर में कई अन्य छोटे-छोटे मंदिर भी हैं। मंदिर का शिखर करीब 50 फुट ऊंचा है। यह नौ स्तरों पर बना है।

  मंदिर की पूर्व दिशा में विशाल नंदी विद्यमान हैं। दक्षिण दिशा में विशालकाय गणेश विद्यमान हैं। भगवान नरसिंह की करीब 6.7 मीटर ऊंची प्रतिमा यहां प्राण प्रतिष्ठित है।
  विरुपाक्ष मंदिर में प्रवेश द्वार गोपुरम हेमकुटा पहाड़ियों एवं आसपास विशाल चट्टानों से घिरा है। खास यह कि चट्टानों का संतुलन हैरान करने वाला है। 

   किवदंती है कि भगवान विष्णु ने इस स्थान को अपने प्रवास हेतु चयनित किया था। हालांकि भगवान को यह स्थान कुछ अतिरिक्त बड़ा प्रतीत हुआ। 
  लिहाजा भगवान प्रवास का विचार त्याग कर वापस लौट गये। बाद में यह स्थान शिव का स्थान हो गया। 

   वस्तुत: विरुपाक्ष मंदिर में भी भूमिगत शिव मंदिर है। कारण मंदिर का एक बड़ा हिस्सा पानी के अंदर समाहित है। इस लिए कोई भी जल क्षेत्र में समाहित शिव मंदिर में नहीं जा सकता। 
  इस क्षेत्र में तापमान बहुत कम रहता है। इन सहित अन्य विशिष्टताओं के कारण विरुपाक्ष मंदिर को भारत के श्रेष्ठतम ऐतिहासिक मंदिरों में माना जाता है। 
   बंगलुरू से करीब 350 किलोमीटर दूर स्थित यह शानदार एवं सुन्दर मंदिर वास्तुकला एवं सौन्दर्य शिल्प की शानदार संरचना है। 
  तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित विरुपाक्ष मंदिर हेमकूट पहाड़ी की तलहटी पर है। विरुपाक्ष मंदिर की वास्तुकला अति दर्शनीय है। यहां की वास्तुकला वस्तुत: द्रविड़ स्थापत्य शैली पर आधारित है। 

  खास यह कि इसमें द्रविड़ के साथ साथ कांचीपुरम की शैली का संयोजन है। महाशिवरात्रि सहित अन्य धार्मिक उत्सव विरुपाक्ष मंदिर अति हर्ष के साथ यहां मनाये जाते हैं।

   विरुपाक्ष मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट हुबली एयरपोर्ट है। हुबली एयरपोर्ट से विरुपाक्ष मंदिर की दूरी करीब 144 किलोमीटर है। 
  पर्यटक समब्रो एयरपोर्ट बेलगाम से भी विरुपाक्ष मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। यहां से मंदिर की दूरी करीब 216 किलोमीटर है।
   विरुपाक्ष मंदिर का निकटतम रेलवे स्टेशन होस्पेट जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी विरुपाक्ष मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
15.138080,76.923760

Thursday, 17 January 2019

एलीफेंटा गुफाएं: अद्भुत प्राचीन संरचना

   एलीफेंटा गुफाओं को भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक अतीत की सुन्दर संरचना कहा जाना चाहिए। एलीफेंटा गुफाएं वस्तुत: मुम्बई के निकट एक द्वीप पर स्थित हैं। 

   महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित एलीफेंटा गुफाएं मूर्ति संरचना की एक शानदार एवं सजीव उत्करण है।
   इस स्थान को गुफाओं के नाम से ही एलीफेंटा द्वीप के नाम से जाना पहचाना जाता है। खास यह कि इस श्रंखला को धारपुरी के नाम से भी जाना जाता है। 

   एलीफेंटा गुफाओं में असंख्य पुरातात्विक अवशेष विद्यमान हैं। इसे भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का सुन्दर आयाम भी कहा जाना चांिहए। 
  यह प्राचीन गुफाएं अपनी रॉक-कट संरचनाओं, मूर्तियों एवं नक्काशी के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। यह गुफाएं भारत का एक अति समृद्ध इतिहास है। इन गुफाओं में भगवान शिव को विभिन्न रूप एवं स्वरूपों में दर्शित किया गया है। 

   गुफाओं में शिव का सदाशिव स्वरूप दिखता है। शिव के सभी तीन पक्षों को अति सहजता एवं सुन्दरता से प्रदर्शित किया गया है। 
  इनमें खास तौर से शिव को निर्माता, संरक्षक एवं विध्वंसक स्वरूप में दर्शित किया गया है।

  खास यह कि इसकी संरचना बेहद जटिल एवं सुन्दर है। एलिफेंटा गुफाएं ठोस बेसाल्ट चट्टानों पर उत्कीर्ण हैं। यह गुफा मुम्बई की पूर्व दिशा में करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित हैं। एलीफेंटा गुफाओं की ख्याति वैश्विक स्तर पर है। 

   पौराणिक देवी-देवताओं एवं आराध्य की सुन्दर एवं दिव्य-भव्य मूर्तियां यहां प्रतिष्ठापित हैं। इन मूर्तियों में सर्वाधिक लोकप्रिय शिव की त्रिमूर्ति है। 
  मूर्ति संरचना के यहां इन्द्रधनुषी रंग दिखते हैं। खास यह कि एलिफेंटा गुफाएं वैश्विक पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केन्द्र हैं। 

   यह स्थान एलीफेंटा की 7 गुफाओं का संगमन है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण महेश मूर्ति गुफा है। एलीफेंटा की यह पहाड़ी शैलोत्कीर्ण है। जिसमें उमा महेश गुहा मंदिर है।
   इसकी संरचना करीब 8वीं शताब्दी की है। हालांकि एलीफेंटा एक छोटा सा द्वीप है लेकिन इस द्वीप की ख्याति वैश्विक स्तर पर है।

   करीब 7.2 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला यह शानदार एवं सुन्दर द्वीप बेहद दर्शनीय है। वस्तुत: इस द्वीप पर दो पहाड़ियां हैं। इन दोनों पहाड़ियों के मध्य एक अति संकीर्ण घाटी है।
   विशेषज्ञों की मानें तो इस अति प्राचीन द्वीप का प्राचीन नाम धारापुरी है। चूंकि यह द्वीप एलीफेंटा गुफाओं से ख्याति रखता है। 

   लिहाजा अब इसे एलीफेंटा द्वीप कहा जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो इसे कभी द्वीप पोरी एवं पुरी के नाम से भी प्रसिद्धि हासिल थी। इन पहाड़ियों के पाश्र्व एवं आंतरिक क्षेत्र में संरचना की गयी है।
   चट्टानों को तराश कर पांच गुफाओं की वृहद संरचना की गयी है। इन पांच गुफाओं की विशिष्टता अलग ही दर्शनीयता रखती हैं। 

   खास यह कि दो गुफाएं लघु स्वरूप में है। इस प्रकार यहां कुल 7 गुफाएं हैं। खास यह कि इन पांच गुफाओं को शैव गुफाएं माना जाता है। 
  कुछ बौद्ध स्तूप एवं टीले भी हैं। यह गुफाएं हिन्दू दर्शन, बौद्ध दर्शन के साथ साथ प्रतिमाएं विज्ञान का समन्वयन भी दर्शाती हैं। 

   विशेषज्ञों की मानें तो शिव की मूर्तियां एवं अन्य समस्त संरचनाएं गुप्तकालीन हैं। विशेषज्ञों की मानें तो यह क्षेत्र कभी कोंकणी मौर्य की द्वीप राजधानी था। 
   प्राचीन काल में पुर्तगालियों का भी यहां आधिपत्य रहा है। राजघाट पर हाथी की विशाल मूर्ति अवस्थित है। शायद इसी कारण इसे एलीफेंटा गुफाओं एवं द्वीप का नाम दिया गया है। 

   एलीफेंटा गुफाओं की कलात्मकता अति दर्शनीय है। मुम्बई के गेटवे आफ इण्डिया से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित एलीफेंटा गुफाओं की संरचना वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। 
  एलीफेंटा द्वीप पर पर्यटकों को प्राकृतिक सौन्दर्य शास्त्र का अध्ययन कराने के लिए पर्यटन रेल भी संचालित है। जिससे पर्यटक द्वीप पर घूम कर प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले सकते हैं। 

   एलीफेंटा गुफाओं की विशिष्टताओं एवं प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर श्रंखला में शामिल किया है। वर्ष 1987 में यूनेस्को ने गुफाओं को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।
   खास यह कि यह स्थान शिव मंदिरों की श्रंखला से आच्छादित है। गुफाओं की नक्काशी हिन्दू पौराणिक कथाओं का सजीव वर्णन एवं चित्रण करती हैं।
   एक विशाल शिलाखण्ड पर त्रिमूर्ति सदाशिव संरचित हैं। नृत्य करते भगवान नटराज एवं योग करते शिव योगीश्वर के रूप में विद्यमान हैं।
   विशेषज्ञों की मानें तो 1970 के दशक में इसे स्मारक घोषित किया गया। एलीफेंटा गुफाओं का रखरखाव एवं संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन है। गुफाओं की विशेषता पर्यटकों को खुद-ब-खुद आकर्षित करती है।
   एलीफेंटा गुफाओं की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी इण्टरनेशल एयरपोर्ट मुम्बई है। निकटतम रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेलवे स्टेशन एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनल रेलवे स्टेशन हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी एलीफेंटा गुफाओं की यात्रा कर सकते हैं।
19.135000,72.793440

Friday, 11 January 2019

बेसिलिका बोम जीसस चर्च: अद्भुत संरचना

   बेसिलिका बोम जीसस चर्च की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। बेसिलिका बोम जीसस चर्च के शिल्प सौन्दर्य एवं स्थापत्य कला को अद्भुत कहा जाना चाहिए। 

   जी हां, गोवा का यह चर्च अति प्राचीन एवं बेहद दर्शनीय है। विलक्षण स्थापत्य कला, शिल्प सौन्दर्य एवं वास्तुकला की शानदार संरचना बेसिलिका बोम जीसस चर्च को यूनेस्को ने विश्व धरोहर श्रंखला में शामिल किया है।

   विश्व विरासत सूची की यह संरचना वैश्विक पर्यटकों की अति पसंदीदा है। खास तौर के गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थल में बेसिलिका बोम जीसस चर्च को शीर्ष पर गिना जाता है। भारत के गोवा में स्थित यह चर्च देश का पहला बेसिलिका है।

  विशेषज्ञों की मानें तो यह चर्च देश का सर्वाधिक लोकप्रिय चर्च है। ईसाई धर्म में बेसिलिका बोम जीसस चर्च मील का पत्थर है।
   विशेषज्ञों की मानें तो बोम जीसस का शाब्दिक अर्थ पवित्र जीसस है। इसे भारत में बारोक वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण माना जाता है।

  पुराने गोवा स्थित इस चर्च की संरचना बेहद विहंगम है। चर्च का निर्माण 1594 में प्रारम्भ हुआ था। चर्च को बनाने में करीब 11 वर्ष का समय लगा था।
   सर्वप्रथम इसे 1605 में आर्कबिशप डोम फ्रा ने संरक्षित किया था। ईसाई धर्म के इतिहास में यह चर्च बेसिलिका बोम जीसस चर्च विश्व धरोहर के तौर पर उभरा। 

   विशेषज्ञों की मानें तो सेंट फ्रांसिस जेवियर का अंश इसमें शामिल है। सेंट का मुख्य स्थान बेसिलिका बोम जीसस चर्च ही था।
   हालांकि फ्रांसिस जेवियर की मृत्यु सैंसियन द्वीप पर हुयी थी। इस संत के अवशेष आज भी देश दुनिया को आकर्षित करते हैं। 

   विशेषज्ञों की मानें तो संत को चिकित्सा विज्ञान का चमत्कार कहा जाता है। इसे चमत्कारिक शक्तियां भी माना जाता है।

  भारत के गोवा स्थित इस अति प्राचीन चर्च बेसिलिका बोम जीसस चर्च की सुन्दर संरचना पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है। संगमरमर का शानदार फर्श बेशकीमती माना जाता है। 

   चर्च का आंतरिक क्षेत्र बेहद सुसज्जित एवं आकर्षक है। बारोक शैली को रेखांकित करने वाले इस चर्च की मुख्य वेदी को स्वर्ण अंश बेहद सुन्दर बना देता है। इसके अलावा लोयोला के इग्नाटियस पर सोने का पानी चढ़ा है। 

   चर्च में हाय मोजी कुड शब्द से अलंकृत परिवेश बेहद शांत रहता है। हाय मोजी कुड का कोंकडी में अर्थ होता है कि मेरा शरीर है।
   बेसिलिका बोम जीसस चर्च खास तौर से सेंट फ्रांसिस जेवियर के जीवन संघर्ष को रेखांकित करता है। 

  समाधि स्थल के शीर्ष पर चांदी का ताबूत रखा है। विशेषज्ञों की मानें तो सेंट का शरीर 1696 में रखा गया था। खास यह कि बेसिलिका बोम जीसस चर्च के एक हिस्से में बेसिलिका बोम आर्ट गैलरी है। 

   जिस पर गो मार्टिन के चित्रकार ने कार्य किया था। चार सौ से अधिक वर्ष पुराना यह चर्च पर्यटकों को ईसाई धर्म के हर पवित्र आयाम का दर्शन कराता है। विशेष यह कि बेसिलिका बोम जीसस चर्च पर सेंट की स्मृति में प्रदर्शनी आयोजित की जाती है।

  इसमें चर्च के आंतरिक क्षेत्र के सुन्दर छवियां भी शामिल होती हैं। यह भित्ति चित्र दर्शकों-पर्यटकों को बेहद लुभाते हैं।
    बेसिलिका बोम जीसस चर्च की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट पणजी एयरपोर्ट है।
  एयरपोर्ट से बेसिलिका बोम जीसस चर्च की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी बेसिलिका बोम जीसस चर्च की यात्रा कर सकते हैं।
15.299326,74.123993

Monday, 7 January 2019

चंपानेर-पावागढ़: अद्भुत स्थापत्य कला

    चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क की स्थापत्य कला एवं सौन्दर्य शास्त्र का कोई जोड़ नहीं। किला एवं स्मारकों का यह इलाका चंपानेर-पावागढ़ विरासत स्थल अति दर्शनीय है। 

   गुजरात के पंचमहल जिला स्थित चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क भारत सहित दुनिया भर में अपनी विशिष्ट ख्याति रखता है। 
  खास यह कि चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क के आसपास पंचमहल शहर का फैलाव है। स्थापत्य कला का यह अद्भुत संगम वैश्विक स्तर पर विशेष ख्याति रखता है। 

   विशिष्टताओं के कारण यूनेस्को ने चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क को विश्व धरोहर श्रंखला में शामिल किया है। यूनेस्को ने इसे 2004 में वैश्विक धरोहर घोषित किया था।
   विशेषज्ञों की मानें तो चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क को एक शहर के तौर पर गुजरात के सुल्तान महमूद बेगड़ा ने विकसित किया था।

  यह विरासत स्थल पावागढ़ की पहाड़ियों से चौतरफा घिरा हुआ है। किला एवं स्मारकों की एक लम्बी श्रंखला वाला चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क पुरातात्विक, ऐतिहासिक, पौराणिक एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो यह एक प्रारंभिक हिन्दू राजधानी है। यह एक पहाड़ी क्षेत्र है। खास यह कि चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क के मध्य में शानदार महल है।
   चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में शानदार प्रवेश द्वार, मेहराब दार निर्माण, मस्जिद-मकबरा, मंदिर, आवासीय संरचना एवं कृषि आधारित संरचनाएं हैं। 

   दिव्य-भव्य जलाशय चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क की शान एवं शोभा हैं। समुद्र तल से करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क समृद्ध स्थापत्य कला की शानदार संरचना है। 
   खास यह कि पावागढ़ पर्वत के शिखर पर कालिका देवी का दिव्य-भव्य मंदिर है। इस तीर्थ पर भव्य मेला का भी आयोजन होता है।

    विशेषज्ञों की मानें तो चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में 15वीं से 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध की हिन्दू-मुस्लिम संस्कृति एवं वास्तुकला का अद्भुत संगमन दिखता है। चंपानेर-पावागढ़ विरासत स्थल करीब 2328 हेक्टेयर में फैला है।

  इस विश्व धरोहर स्थल में विशिष्टताओं की एक लम्बी श्रंखला है। इसमें हेरिटेज जोन सहित बहुत कुछ विशिष्ट है। 
   इनमें खास तौर से कबूतरखाना, मकबरा, मकबरा मांडवी, पाटीदार गांव, हाथीखाना, सिंध माता, सिकंदर का रेउना, बबन की दरगाह, नौ कुंआ सत बबडी आदि इत्यादि हैं। 

    बड़ौदा से करीब 50 किलोमीटर एवं गोधरा से करीब 68 किलोमीटर दूर स्थित चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में राजपूताना धार्मिक स्मारक श्रंखला विद्यमान है। लाल-पीले पत्थरों की यह संरचना बेहद दर्शनीय है। 

   भू-विज्ञान की इस संरचना का अपना एक अलग ही अंदाज है। इसे भारत की सबसे पुरानी रॉक संरचनाओं में से एक माना जाता है।
   पहाड़ी का सबसे प्राचीन एवं ऊंचा स्थान जम्बुघोड़ा माना जाता है। सीढ़ीदार पत्थरों की प्राकृतिक चट्टानों का संगमन एक शानदार दृश्य अवलोकित होता है।

  विशेषज्ञों की मानें तो चंपानेर नाम चंपा से लिया गया है। चंपानेर पर कई शासकों ने शासन किया था। चौहान एवं गुर्जर राजवंश का शासन भी यहां रहा। 
   सैकड़ों वर्ष गुजर जाने के बाद भी चंपानेर-पावागढ़ विरासत स्थल का सौन्दर्य शास्त्र जीवंत है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे पत्थर अभी बोल उठेंगे। दीवारों पर सजीव चित्रण बरबस पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

   परिसर में मखमली घास के हरे-भरे लॉन-मैदान पर्यटकों को लुभाते हैं। वस्तुत: चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क स्थापत्य कला एवं संस्कृति की वैश्विक धरोहर है। 
  देखें तो चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क एक जीवंत राजधानी है। जिसमें धर्म-संस्कृति, महल-किला, दैनिक जीवन का प्रतिबिंबन आदि इत्यादि बहुत कुछ दिखता है।

   चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट अहमदाबाद एयरपोर्ट है।
   निकटतम रेलवे स्टेशन चंपानेर रोड है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा कर सकते हैं।
22.466990,73.523920

Friday, 4 January 2019

पर्वतीय रेल: रोमांचक एहसास

   भारत की पर्वतीय रेल के सफर को रोमांचक कहा जाना चाहिए। जी हां, भारतीय पर्वतीय रेल का सफर पर्यटन के रोमांच एवं आनन्द को दोगुना कर देता है। 

   शायद इसी विशिष्टता के कारण भारतीय पर्वतीय रेलवे को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। भारत में पर्वतीय पर्यटन का आनन्द प्रदान करने के लिए मुख्य रूप से चार पर्यटन क्षेत्रों में पर्वतीय रेलवे संचालित हैं। 
  इनमें खास तौर से दार्जिलिंग हिमालयी रेल, नीलगिरि पर्वतीय रेल, कालका-शिमला रेलवे एवं माथेरान हिल रेलवे हैं। 

   खास यह कि यह सभी विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा हैं। खास तौर से देखें तो भारतीय रेलवे पर्यटकों को प्राकृतिक सौन्दर्य का हर आयाम दर्शनीय बना देती है। दार्जिलिंग पर्वतीय रेल पश्चिम बंगाल के प्राकृतिक सौन्दर्य का रोमांचक दर्शन कराती है। 

   वस्तुत: उत्तर बंगाल धरती का सुन्दर हिस्सा है। फन टॉय ट्रेन, खूबसूरत चाय के बागान, लम्बी सुरंग, टाइगर हिल्स सहित बहुत कुछ दर्शनीय एवं रोमांचक है। पर्वतीय रेल को वस्तुत: इंजीनियरिंग का चमत्कार कहा जाना चाहिए। 

   कारण यह पर्वतीय रेल सुरम्य एवं शांत प्राकृतिक सौन्दर्य एवं भारत की विरासत का विहंगम दर्शन कराती है। यह सब कुछ देखना किसी मणि की भांति प्रतीत होता है।
   इस पर्वतीय रेल का सफर रोमांटिक एवं मजेदार होता है। इस खूबसूरत ट्रेन को टॉय ट्रेन भी कहा जाता है। यह रेल न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग के बीच संचालित है।

    करीब 80 किलोमीटर लम्बी रेलवे लाइन का निर्माण 1879 से 1881 की अवधि में किया गया था। यह ट्रेन पर्यटन का अद्भुत दर्शन कराती है।
   इसमें आधुनिक इंजन का उपयोग किया जाता है। यूनेस्को ने इसे 2 दिसम्बर 1999 को विश्व धरोहर श्रंखला में शामिल किया था। 
   कालका-शिमला रेलवे भी पर्वतीय पर्यटन का शानदार सफर कराती है। खास यह कि कालका-शिमला रेलवे शानदार हिल्स का दर्शन कराती है।
   आकाश का स्पर्श करते हिम शिखर अति दर्शनीय प्रतीत होते हैं तो वहीं पर्यटक एक विशेष रोमांच का एहसास करते हैं। यह रेल शिमला के मध्य से गुजरती है। लिहाजा पर्यटक खरीददारी का भी शौक पूरा कर सकते हैं। 

   यहां के ब्रिाटिश संस्थान पर्यटकों को आकर्षित करते है। पर्यटक इस ट्रेन से सफर कर शिमला के गोथिक शैली के भवन का अवलोकन कर सकते हैं। गोथिक इमारतें यहां की शान मानी जाती हैं। कालका-शिमला रेलवे का उप हिमालयी क्षेत्र कांगड़ा घाटी भी है। 

   इस उप क्षेत्र में पठानकोट से जोगिन्दर नगर के मध्य रेल करीब 163 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस दौरान पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य, प्राचीन हिन्दू मंदिर आदि इत्यादि बहुत कुछ देख सकते हैं।
  नीलगिरि पर्वतीय रेल भी यूनेस्को की विश्व धरोहर श्रंखला में शामिल है। यह रेल सफर वर्ष 2005 में प्रारम्भ हुआ।

  इस खूबसूरत रेल सफर में पर्यटक पहाड़ों की खूूबसूरती देख सकते हैं तो वहीं मखमली घास के हरे-भरे मैदान लॉन अद्भुत दृश्य दर्शनीय हैं।
   माथेरान हिल रेलवे खास तौर से पश्चिमी घाट के नेरल एवं माथेरान के मध्य करीब 21 किलोमीटर की दूरी में संचालित है। विशेषज्ञों की मानें तो माथेरान हिल रेलवे को वर्ष 1900 में डिजाइन किया गया था।

   निर्माण कार्य करीब 1904 में पूर्ण हो सका। यह क्षेत्र केन्द्रीय रेलवे के अधीन संचालित है। खास यह कि यह रेलवे लाइन घोड़े की नाल की भांति दिखती है। यह रेल सफर में नदी को पार करती है तो कई सुरंग भी दिखते हैं।

   पर्वतीय रेलवे का आनन्द लेने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। कालका-शिमला रेलवे का निकटतम एयरपोर्ट जुब्बारहट्टी एयरपोर्ट है।

   दार्जिलिंग हिमालयी रेल का निकटतम एयरपोर्ट बागडोगरा एयरपोर्ट सिलीगुडी है। बागडोगरा एयरपोर्ट से दार्जिलिंग की दूरी करीब 95 किलोमीटर है। माथेरान हिल रेलवे की यात्रा का निकटतम एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुम्बई है। 
  नीलगिरि पर्वतीय रेल का निकटतम एयरपोर्ट कोयम्बटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसके साथ ही पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
31.097520,77.193100

शांति निकेतन: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर    शांति निकेतन को आध्यात्मिक धरोहर कहा जाना चाहिए। जी हां, शांति निकेतन संस्कृति, परम्परा...