Sunday, 3 November 2019

कन्याकुमारी: अद्भुत एवं विलक्षण सौन्दर्य

   कन्याकुमारी को प्राकृतिक सौन्दर्य का अद्भुत एवं विलक्षण प्रतिमान कहा जाना जाहिए। हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर के अद्भुत संगम पर स्थित कन्याकुमारी एक शानदार पर्यटन है। 

   भारत के तमिलनाडु के सुदूर तट पर दक्षिण में स्थित कन्याकुमारी एक अद्भुुत शहर है। कला, संस्कृति एवं सभ्यता का अद्भुत संगम कन्याकुमारी भारत के दक्षिण का अति दर्शनीय शहर है। इसे भारत के पर्यटन का ताज माना जाता है।

   विशिष्टता के कारण ही कन्याकुमारी वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है। समुद्र के विशाल तटों एवं भव्य लहरों के बीच रचा-बसा कन्याकुमारी की निराली छटा पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है। कन्याकुमारी का सूर्यास्त एवं सूर्योदय अति दर्शनीय होता है। समुद्र तटों की रंग-बिरंगी रेत कन्याकुमारी के सौन्दर्य में चार चांद लगा देती है।

  दक्षिण भारत के इस शहर का कन्याकुमारी नामकरण होने का भी एक पौराणिक कथानक है। मान्यता है कि प्राचीनकाल में राजा भरत की आठ पुत्रियों एवं एक पुत्र का राजवंश था।
   राजा भरत ने सभी पुत्रियों एवं पुत्र को साम्राज्य यथोचित बटवारा कर दिया। राजा भरत की पुत्री कुमारी को दक्षिण भारत का यह स्थान मिला था। कुमारी को शक्ति का अवतार माना जाता था। शक्ति के अवतार कुमारी की इच्छा थी कि भगवान शिव से विवाह करें। 

   पूजन-अर्चन से भगवान शिव प्रसन्न हो गये। इतना ही नहीं, भगवान शिव कुमारी से विवाह के लिए सहमत हो गये। मान्यता है कि नारद मुनि के हस्तक्षेप के कारण कुमारी एवं शिव का विवाह नहीं हो सका। नारद चाहते थे कि राक्षस राज बाणासुर का वध कुमारी के हाथों हो।

   अंतोगत्वा बाणासुर का वध कुमारी के हाथों हुआ। कुमारी की याद में दक्षिण भारत के इस स्थान को कन्याकुमारी के नाम से जाना पहचाना जाता है। दक्षिण भारत का यह शहर प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण अति दर्शनीय है। कन्याकुमारी में दर्शनीय स्थलों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है।

   इनमें खास तौर से कन्याकुमारी अम्मन मंदिर, गांधी स्मारक, तिरुवल्लुवर मंदिर, विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, सुचिन्द्रम, नागराज मंदिर, पद्मानभापुरम महल, कोरटालम झरना एवं तिरुचेन्दुर एवं उदयगिरी किला आदि इत्यादि हैं। 
   कन्याकुमारी अम्मन मंदिर: कन्याकुमारी अम्मन मंदिर सागर केे मुहाने पर स्थित एक छोटा किन्तु शानदार मंदिर है। यह मंंदिर वस्तुत: पार्वती देवी को समर्पित है। मंदिर समुद्र के संगम पर स्थित है। 
   हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर के संगम पर स्थित यह मंदिर अति दर्शनीय है। प्रकृति की निराली छटा मंत्रमुग्ध कर लेती है। सागर की लहरें की किसी सुमधुर संगीत की भांति पर्यटकों को प्रफुल्लित करती हैं। श्रद्धालुु इस त्रिवेणी मेें स्नान करने के उपरांत मंदिर में प्रवेश करते हैं। 
   गांधी स्मारक: गांधी स्मारक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित है। मान्यता है कि महात्मा गांधी की चिता की राख इस स्मारक में रखी है। इस स्मारक की स्थापना 1956 में हुई थी। महात्मा गांधी 1937 में यहां आये थे। महात्मा गांधी की मृत्यु के बाद 1948 में कन्याकुमारी में उनकी अस्थियां विसर्जित की गयी थीं। 

   स्मारक को अद्भुत ढ़ंग से डिजाइन किया गया है। जिससे महात्मा गांधी के जन्म दिन पर सूर्य की प्रथम किरण उस स्थान पर पड़ती हैं।
   तिरुवल्लुवर मूर्ति: तिरुवल्लुवर मूर्ति पर्यटक को बेहत आकर्षित करती है। करीब 133 फुट ऊंची प्रतिमा अति दर्शनीय है। विशेषज्ञों की इस शानदार प्रतिमा की संरचना में पत्थर के 1283 टुकड़ों का उपयोग किया गया था। 
   विवेकानन्द रॉक मेमोरियल: विवेकानन्द रॉक मेमोरियल की स्थापना स्वामी विवेकानन्द के सम्मान में संरचित किया गया था। समुद्र तट पर स्थित इस भव्य दिव्य संरचना स्थल पर स्वामी विवेकानन्द ने ध्यान लगाया था।
   इस स्थान को श्रीपद पराई के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। प्राचीन मान्यता है कि कन्याकुमारी ने भी इस स्थान पर तपस्या की थी। यहां कन्याकुमारी के पद चिह्न अंकित हैं। यह स्मारक वैश्विक ख्याति रखता है। 

   सुचिन्द्रम: सुचिन्द्रम वस्तुत: कन्याकुमारी का एक छोटा सा गांव है। कन्याकुमारी से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित यह गांंव थानुमलायन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति बेहद आकर्षक है।
   करीब 6 मीटर ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का अपना एक अलग ही आकर्षण है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में ब्राह्मा, महेश, विष्णु की दिव्य भव्य प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठापित हैं। 
   नागराज मंदिर: नागराज मंदिर कन्याकुमारी से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है। नागराज मंदिर नागदेव को समर्पित है। यहां भगवान विष्णु एवं भगवान शिव के दो अन्य मंदिर भी हैं। इस मंदिर का मुख्य द्वार चीन के बुद्ध विहार की स्थापत्य कला को दर्शाता है।
   कोरटालम झरना: कोरटालम झरना एक आदर्श पिकनिक स्पॉट है। करीब 167 मीटर ऊंचाई से गिरने वाले इस दर्शनीय झरना का अपना एक अलग सौन्दर्य है। इस झरना का जल आैषधीय गुणों से युक्त माना जाता है। कन्याकुमारी से करीब 137 किलोमीटर दूर स्थित यह झरना पर्यटकों के खास आकर्षण का केन्द्र रहता है।
    कन्याकुमारी की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट तिरुवनंतपुरम इण्टरनेशनल एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से कन्याकुमारी की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन कन्याकुमारी जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी कन्याकुमारी की यात्रा कर सकते हैं।
8.093300,77.549090

Tuesday, 22 October 2019

सास बहू मंदिर : अद्भुत स्थापत्य कला

   सास बहू मंदिर की स्थापत्य कला को कला का इन्द्रधनुषी रंग कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, इस दिव्य-भव्य मंदिर का सौन्दर्य शास्त्र अद्भुत एवं विलक्षण है। 

  शायद इसी लिए सास बहू मंदिर की स्थापत्य कला वैश्विक पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करती है। भारत के मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर स्थित यह शानदार मंदिर खास ख्याति रखता है।

  ऐतिहासिक एवं पौराणिक शहर ग्वालियर का यह मंदिर अति प्राचीन है। शायद इसीलिए सास बहू मंदिर को पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर भी देखा जाता है।

   सास बहू मंदिर मूर्तिकला के अनुपम सौन्दर्य के लिए भी जाना जाता है। हिन्दुओं की आस्था का यह केन्द्र 11वीं शताब्दी में बनाया गया था। ग्वालियर किला के निकट स्थित सास बहू मंदिर वस्तुत: भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप को समर्पित है। 

   प्राचीन शिलालेख एवं अन्य मान्यताओं के मुताबिक इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण कच्छपघात राजवंश के राजा महिपाल ने 1093 में कराया था। मान्यता है कि यह शानदार मंदिर सास एवं बहू को समर्पित है। 

   मान्यता है कि इस मंदिर को राजवंश की राज बहुओं ने दर्शनीय बनाने एवं विस्तार देने में अहम भूमिका का निर्वाह किया था। राजवंश की यह बहुएं सास एवं बहू थीं। 

  लिहाजा इसे सास बहू मंदिर के नाम से ख्याति मिली। मान्यता यह भी है कि सास बहू मंदिर वस्तुत: भगवान विष्णु के सहस्त्रबाहु स्वरूप को समर्पित है। आशय यह कि भगवान विष्णु के हजार भुजाओं वाले स्वरूप को समर्पित है। 

   लिहाजा इसे सहस्त्रबाहु मंदिर कहा गया। सहस्त्रबाहु कालान्तर में सास बहू में परिवर्तित हो गया। सास बहू मंदिर के गर्भगृह में भगवान पद्मनाभ की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठापित है। 

   इस शानदार मंदिर की मूर्ति कला एवं नक्काशी अद्भुत एवं विलक्षण है। यहां की मूर्तिकला पर्यटकों को बरबस आकर्षित करती है। इसे खूबसूरत मूर्ति कला की शानदार संरचना भी कह सकते हैं।

  मंदिर की नक्काशी एवं मूर्तिशिल्प देखते ही बनती है। खूबसूरती का यह बेजोड़ नमूना पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है। 

   इस मंदिर के मध्य में एक वर्गाकार प्रकोष्ठ भी है। जिसके तीन ओर द्वार मण्डप हैं। चौथी दिशा में मंदिर का गर्भगृह स्थित है। 

   खास यह कि सास बहू मंदिर ग्वालियर का मुख्य पर्यटन आकर्षण है। यह अतुलनीय प्राचीन एवं ऐतिहासिक धरोहर भारत के मुख्य आकर्षण में से एक है।

   सास बहू मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट ग्वालियर है। एयरपोर्ट से सास बहू मंदिर की दूरी करीब 8 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन ग्वालियर जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी सास बहू मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
26.214560,78.182710

Monday, 21 October 2019

जग निवास : धरती का स्वर्ग

    जग निवास को रोमांटिक अतिथि गृह कहा जाना चाहिए। जी हां, एक शानदार द्वीप का आकार-प्रकार रखने वाला जग निवास अद्भुत एवंं विलक्षण है।

  शायद इसी लिए इसे दुनिया का बेहद रोमांटिक पैलेस माना जाता है। भारत के राजस्थान के उदयपुर स्थित यह राजसी पैलेस कई विशिष्ट नाम से जाना पहचाना जाता है। 

  उदयपुर की पिछोला झील में स्थित यह शानदार राजसी आवास अब एक शानदार एवं सुन्दर अतिथि गृह के तौर पर संचालित है। हालांकि वर्तमान परिदृश्य में जग निवास को अब एक बेहतरीन होटल भी कह सकते हैं। इसे लेक पैलेस एवं जग मंदिर पैलेस आदि इत्यादि के नाम से भी ख्याति हासिल है। 

   करीब 83 कमरों एवं आलीशान सुइट्स वाला यह पैलेस एक भव्य-दिव्य होटल के तौर पर अतिथियों की सेवा एवं स्वागत करता है। नैसर्गिक परिवेश वाला जग निवास काफी कुछ विशिष्टताएं रखता है। 

   झील में जग निवास तक आने जाने के लिए सदैव मोटर वोट उपलब्ध रहती है। विशिष्ट्य आतिथ्य के कारण जग निवास देश दुनिया में विशेष ख्याति रखता है। 
   विशेषज्ञों की मानें तो जग निवास वैश्विक पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहता है। जग निवास को रोमांटिक पैलेस के खिताब से भी अलंकृत किया गया है। 

   विशेषज्ञों की मानें इस दिव्य-भव्य पैलेस का निर्माण 1743-1746 की अवधि में महाराणा जगत सिंह द्वितीय के नेतृत्व में किया गया था। मेवाड के शाही खानदान की परम्पराओं के अनुरूप इस शानदार पैलेेस का निर्माण किया गया था।

   बताते है कि इस शानदार पैलेस का निर्माण ग्रीष्मकालीन राजसी आवास के तौर पर किया गया था। प्रारम्भ में इसे जग निवास एवं जन निवास के तौर पर जाना पहचाना जाता था। पूर्वोन्मुख इस शानदार महल की विशिष्टताओं की एक लम्बी श्रंृखला है। 

   जग निवास से उगते हुए सूर्य के दर्शन एवं उपासना की जा सकती है। सूर्य का सौन्दर्य एवं लालित्य अति दर्शनीय एवं लुभावन होता है। वर्तमान में एक शानदार होटल के रूप में संचालित जग निवास में निरन्तर सौन्दर्यीकरण के विविध आयाम जोड़े गये। 

   यह शानदार लेक पैलेस दुनिया की विशिष्ट हस्तियों एवं अतिथियों का स्वागत सत्कार करने का गौरव भी रखता है। सफेद संगमरमर से बना जग निवास एक विशेष आकर्षण रखता है। विशेषज्ञों की मानें तो रानी एलिजाबेथ, ईरान केे शाह, नेपाल नरेश, अमेरिकन अतिथि जैकलीन कैनेडी आदि इत्यादि इस पैलेस की शोभा बढ़ा चुके हैं। 

   इतना ही नहीं, जग निवास हॉलीवुड एवं बॉलीवुड का पसंदीदा शूटिंग प्वाइंट भी है। असंख्य फिल्मों में जग निवास की खूबसूरती दिख चुकी है। पिछोला झील के मध्य में स्थित जग निवास की ख्याति अंतरराष्ट्रीय है। 

   जग निवास में खास महल, बड़ा महल, दिलाराम, सज्जन निवास एवं चन्द्रप्रकाश अति दर्शनीय हैं। जग निवास में आंगन, कमल के तालाब, आम के पेड़ोें की छांव में बना स्विमिंग पूल आदि इत्यादि पर्यटकों को भरपूर आनन्द प्रदान करते हैं। इसे विलासिता का आदर्श स्थान कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। 

  करीब चार एकड़ में फैलेे जग निवास की सुन्दरता का कहीं कोई जोड़ नहीं है। इसकी कहीं कोई तुलना नहीं की जा सकती। वस्तुत: जग निवास निर्मल जलधारा में तैरता हुआ एक शानदार महल है। जग निवास एक स्वप्नलोक सा प्रतीत होता है।
  इसकी शान एवं शोभा अतुलनीय है। इसकी नक्काशी अति दर्शनीय एवं मुग्ध करने वाली है। इसे भारतीय राजवंश की एक शानदार एवं दुर्लभ धरोहर कहा जा सकता है। खास यह कि जग निवास को देख कर कोई भी मुग्ध हुए बिना नहीं रह सकता। लिहाजा जग निवास को एक सम्मोहन भी कह सकते हैं।

   जग निवास की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट महाराणा प्रताप एयरपोर्ट उदयपुर है। एयरपोर्ट से जग निवास की दूरी करीब 20 किलोेमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन उदयपुर जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी उदयपुर की यात्रा कर जग निवास की शान एवं सुन्दरता का अवलोकन कर आनन्दित हो सकते हैं।
24.578270,73.692990

Sunday, 6 October 2019

सुजानपुर किला : सुन्दर स्थापत्य कला

   सुजानपुर किला की भव्यता-दिव्यता एवं सुन्दरता की कोई तुलना नहीं की जा सकती। खास यह कि सुजानपुर किला कलात्मकता की सुन्दर तस्वीर पेश करता है। 

   शायद इसी लिए सुजानपुर किला को विलक्षण एवं अद्भुत माना जाता है। इसकी स्थापत्य कला अति दर्शनीय है। भारत के हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का यह शानदार एक पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ ही धार्मिक स्थल भी है।

   खास यह है कि सुजानपुर किला हमीरपुर के अति सुन्दर भवनों-इमारतों में से एक है। वस्तुत: यह दिव्य-भव्य किला कांगड़ा-हमीरपुर रियासत की शानदार संरचना है। इस राष्ट्रीय धरोहर की दर्शनीयता पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है।

  कांगड़ा पेंटिग्स इस किला को आैर भी अधिक सुन्दर, मोहक एवं शानदार बना देती हैं। सुजानपुर किला का निर्माण कांगड़ा के शासक राजा अभय सिंह ने 1758 में किया था। इस शानदार किला में राजसी वैभव के सभी संसाधन उपलब्ध थे। 

   खास यह कि यह किला राजसी वैभव का शानदार अलंकरण होने के साथ ही दिव्यता-भव्यता का भी गौरव रखता है। व्यास नदी के तट पर विद्यमान सुजानपुर किला अपनी विशालता के लिए जाना पहचाना जाता है।

    राजसी वैभव का सहज अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि सुजानपुर किला में होली का उत्सव बेहद अनुपम एवं शानदार होता है। किला के चौगान मैदान में होली का उत्सव राष्ट्रीयता को बयां करता है। 

    इस किला को कटोच वंश की धरोहर के तौर पर देखा जाता है। इस शानदार महल में 12 भव्य दरवाजे थे। इस कारण से इस राजमहल को बारादरी के नाम सेे भी जाना पहचाना गया।

   बताते हैं कि शासक ने राजाओं के नाम से इन 12 दरवाजों का निर्माण कराया था। भले ही यह राजसी किला अब काफी कुछ खण्डहर में तब्दील हो चुका हो लेकिन पौराणिकता ऐतिहासिकता को बयां करता है। 

   हालात यह कि किला का यह खण्डहर अभी भी राजसी वैभव एवंं ठाठ का एहसास करा देता है। इसे सुजानपुर टीहरा किला के नाम से भी जाना पहचाना जाता है।

   सुजानपुर किला का स्वर्णिम काल काफी कुछ बयां करता है। इस किला में धार्मिक स्थानों की भी एक लम्बी श्रंंृखला विद्यमान है।

  इनमें खास तौर से गौरी शंकर का मंदिर है। कटोच वंश की कुल देवी का मंदिर भी है। इनके अलावा सुजानपुर किला में नरबदेश्वर मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर एवं अन्य देव स्थान भी हैं। 

  सुजानपुर किला की विशिष्टता को देखते हुए इसे हिमाचल प्रदेश की पौराणिक धरोहर कहना चाहिए।
सुजानपुर किला की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।

  निकटतम एयरपोर्ट गग्गल एयरपोर्ट कांगड़ा है। गग्गल एयरपोर्ट से सुजानपुर किला की दूरी करीब 108 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन ऊना जंक्शन है। रेलवे स्टेशन से सुजानपुर किला की दूरी करीब 104 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी सुजानपुर किला की यात्रा कर सकते हैं।
31.832900,76.498600

Sunday, 29 September 2019

कांगड़ा किला: खूबसूरत स्थापत्य कला

   कांगड़ा किला की स्थापत्य कला को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। जी हां, इस दिव्य-भव्य का स्थापत्य दर्शन पर्यटकों को सम्मोहित कर देता है। 

   राजसी वैभव के साथ ही इस दिव्य-भव्य किला का पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व भी है। भारत के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का यह शानदार किला अपने विहंगम दृश्य के लिए जाना पहचाना जाता है। कांगड़ा के निकट एक शिखर पर्वत पर विद्यमान कांगड़ा किला प्राचीनकाल की धरोहर के तौर पर है। 

   धर्मशाला से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित कांगड़ा किला की दिव्यता-भव्यता भी अति दर्शनीय है। यह किला व्यास नदी एवं उसकी तलहटी पर रचा बसा है। बाण गंगा नदी एवं मांझी नदी के संगम पर रचा-बसा कांगड़ा किला से पर्यटक आसपास का विहंगम दृश्य भी देख सकते हैं।

   कांगड़ा किला वस्तुत: एक खड़ी चट्टान पर स्थित है। कांगड़ा किला के प्रवेश द्वार के निकट एक छोटा किन्तु शानदार संग्रहालय है। इस संग्रहालय में कांगड़ा किला का इतिहास दर्शित है।

   कांगड़ा किला एवं आसपास का क्षेत्र धार्मिक एवं आध्यात्मिक माना जाता है। पुराने कांगड़ा के निकट एक शानदार पर्वत चोटी पर प्रसिद्ध जयंती माता मंदिर स्थित है। इस विशाल मंदिर का निर्माण गोरखा सेना के जनरल अमर सिंह थापा ने किया था। 

   इस किला से कुछ ही कदम दूर महाराजा संसार चन्द्र कटोच संग्रहालय स्थित है। इस संग्रहालय का संचालन कांगड़ा के शाही परिवार के हाथों में है। विशेषज्ञों की मानें तो कांगड़ा किला अपनी दिव्यता-भव्यता के साथ ही आक्रमण, युद्ध, कौशल-पराक्रम, धन-सम्पत्ति एवं विकास-वैभव का गवाह है।

   यह शक्तिशाली किला त्रिजटा साम्राज्य की उत्पत्ति को भी दर्शित करता है। विशेषज्ञों की मानें तो कांगड़ा किला हिमालय का सबसे बड़ा किला एवं अति प्राचीन किला है। इस किला की प्राचीनता का उल्लेख महाकाव्य महाभारत में भी मिलता है।

   कहावत है कि कांगड़ा का यह किला आर्थिक तौर पर अति समृद्ध रहा है। इस किला में अकल्पनीय धन रखा था। इस अकूत खजाना के कारण इस किला पर कई बार चढ़ाई भी हुई।

   मान्यता है कि यह अकूत सम्पदा किला में स्थित माता बृजेश्वरी देवी को बतौर भेंट चढ़ाया जाता था। कांगड़ा का यह किला करीब 463 एकड़ में फैला हुआ है। शिवालिक पहाड़ियों का यह किला अपने राजसी वैभव के कारण विशेष ख्याति रखता है।

  ऊंची-ऊंची दीवारों से घिरा यह किला काफी कुछ विशिष्टता रखता है। इस किला से बाण गंगा नदी एवं माझी नदी के सुन्दर संगम को भी दर्शित करता है। 

  इस विशाल किला का निर्माण कटोच राजवंश के महाराजा सुशर्मा चन्द्र ने कराया था। यहां कटोच वंश का शासन था।

   चौतरफा प्राकृतिक सौन्दर्य से घिरा यह शानदार किला अति दर्शनीय है। कांगड़ा किला के मखमली घास के शानदार मैदान पर्यटकों को रोमांचित कर देते हैं।

   कांगड़ा किला की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट गग्गल एयरपोर्ट है। गग्गल एयरपोर्ट से कांगड़ा किला की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी कांगड़ा किला की यात्रा कर सकते हैं।
32.101500,76.273200

शांति निकेतन: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर    शांति निकेतन को आध्यात्मिक धरोहर कहा जाना चाहिए। जी हां, शांति निकेतन संस्कृति, परम्परा...