नीरमहल : अद्भुत एवं अतुलनीय वास्तुशिल्प
नीरमहल का वास्तुशिल्प विलक्षण एवं अतुलनीय कहा जाना चाहिए। जी हां, इसे इंजीनियरिंग का नायाब करिश्मा कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।
भारत के त्रिपुरा की राजधानी अगरतला का यह विलक्षण महल देश दुनिया में खास ख्याति रखता है। अगरतला की विशाल झील रुद्रसागर के मध्य बना नीरमहल अति दर्शनीय है। त्रिपुरा के शाही परिवार का निवास नीरमहल त्रिपुरा की अति खूबसूरत संरचना है।
रुद्रसागर झील के मध्य करीब छह वर्ग किलोमीटर के दायरे में बना यह शाही महल धरती पर स्वर्ग लोक से कम नहीं है।
खास यह कि यह महल विशिष्ट खूबसूरती के साथ साथ इंजीनियरिंग के कला कौशल के लिए भी विशेष तौर से जाना एवं पहचाना जाता है। नीर महल का शाब्दिक अर्थ देखें तो इसे जल महल अर्थात पानी महल कहा जायेगा।
इस शानदार जल महल की संरचना 1930 में राजा बीर विक्रम किशोर देबबर्मण ने की थी। नीरमहल का वास्तुशिल्प हिन्दू शैली एवं इस्लामिक शैली के समिश्रण पर आधारित है। बलुआ पत्थरों एवं संगमरमर से संरचित यह खूबसूरत इमारत देश दुनिया में खास तौर से प्रसिद्ध है।
इस शाही महल की वास्तुकला एवं बनावट देश दुनिया के पर्यटकों को स्वत: आकर्षित करती है। संगमरमर की इस अद्भुत संरचना में विलक्षणताओं की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है।
नीरमहल में कई टावर, बालकनी, पुल एवं पवेलियन आदि इत्यादि हैं। इनसे इस राजसी महल की खूबसूरती आैर भी अधिक बढ़ जाती है।
झील के चारों दिशाओं में बाग बागीचों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है। जिससे झील एवं नीरमहल की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।
नीरमहल के आंतरिक क्षेत्र में भी बागवानी अति दर्शनीय है। इस बागवानी में वर्ष पर्यंत रंग बिरंगे फूल खिलते रहते हैं। जिससे नीरमहल की खूबसूरती आैर भी निखर उठती है।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित नीरमहल प्राकृतिक झील रुद्रसागर की शान एवं शोभा है। शाम होते ही नीरमहल का अद्भुत दृश्य पर्यटकों को मुग्ध कर लेता है।
खास यह कि त्रिपुरा के राजसी परिवार का यह ग्रीष्मकालीन प्रवास महल रहा है। खास यह है कि नीरमहल भारत के शीर्ष सुन्दर एवं चुनिंदा महलों में से एक है। देश के बड़े महलों में नीरमहल को गिना जाता है।
फ्लड़ लाइट्स की रोशनी नीरमहल को अति दर्शनीय बना देती हैं। नीरमहल के मुख्य आकर्षण में वाटर स्पोटर्स आदि इत्यादि की सेवाएं सुविधाएं पर्यटकों को उपलब्ध हैं। इस झील में प्रवासी पक्षियों को कोलाहल कलरव भी एक आकर्षण है।
रुद्रसागर झील का अनुपम एवं अतुलनीय सौन्दर्य नीरमहल को अति दर्शनीय बना देता है। खास तौर से नीरमहल का उत्सव देखने वाला होता है।
विशेष उत्सव पर रुद्रसागर झील में तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। नीरमहल में सांस्कृतिक आयोजन भी होते हैं। इनमें खास तौर से नाट्य मंचन एवं गीत संगीत के कार्यक्रम होते हैं।
नीरमहल की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट अगरतला एयरपोर्ट है।
निकटतम रेलवे स्टेशन अगरतला जंक्शन है। अगरतला एयरपोर्ट से नीरमहल की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी नीरमहल की यात्रा कर सकते हैं।
23.833820,91.282420
23.833820,91.282420












No comments:
Post a Comment