नागा विरासत गांव: समृद्ध संस्कृति
नागा विरासत गांव की विशिष्टता एवं सुन्दरता देख कर कोई भी मुग्ध हो जाएगा। जी हां, नागालैण्ड के कोहिमा का यह विशिष्ट गांव देश दुनिया मेें खास तौर से ख्याति रखता है।
चमकदार एवं सदाबहार पहाड़ियों के मध्य रचा-बसा नागा विरासत गांव बेहद दर्शनीय है। लुभावने सुन्दर दृश्य से आच्छादित नागा गांव अपनी खास संस्कृति एवं परम्पराओं के लिए भी जाना पहचाना जाता है।
आैषधीय वनस्पतियों एवं वन्य आधारित वनस्पतियों से घिरा यह गांव एक खास चैतन्यता प्रदान करता है।
परिवेश ऐसा मानों फेफड़ों को पंख लग जाते हों। परम्पराओं एवं संस्कृतियों से समृद्ध नागा विरासत गांव सदैव पर्यटकों का पसंदीदा स्थान रहता है। नागालैण्ड का प्रमुख पर्यटन क्षेत्र होने के कारण देश विदेश के पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।
खास यह कि नागा संस्कृति एवं परम्पराओं में वन्य आधारित झलक मिलती है। नागा विरासत गांव में आवासीय संरचना पर्यटकों को विशेष तौर से आकर्षित करती है।
यूं कहें कि नागा विरासत गांव में ईको डेवेलपमेंट का खास ख्याल रखा गया तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। आशय यह कि लकड़ी की संरचनाएं बेहद दर्शनीय एवं लोक लुभावन होती हैं। आवास में अधिसंख्य लकड़ी का उपयोग किया जाता है।
लकड़ी की दीवार एवं लकड़ी की छत एवं बहुत कुछ डिजाइन आधारित संरचना आवास को आकर्षक बना देती हैं। लकड़ी से संरचित आवास की डिजाइन एवं नक्काशी देख कर कोई भी तारीफ कर सकता है। नक्काशी में अद्वितीय छिद्र व्यवस्था देखते ही बनती है।
यहां की समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराएं एवं बोली बानी पर्यटकों को मोह लेती हैं। खास यह कि ग्रामीण परिवेश में जीवनकाल का एक विशिष्ट युग अवलोकित होता है। हालांकि नागा विरासत गांव में अत्याधुनिक संरचना से भी आवासीय निर्माण किया गया है।
फिर भी यहां की एक अलग ही परम्परा एवं संरचना दिखती है। आशय यह कि इस गांव को ईको विलेज कहा जा सकता है।
नागा विरासत गांव के खाद्य सभा कक्ष, बांस एवं लकड़ी से संरचित बड़े-बड़े हाल, स्टेडियम की वृहद संरचना बेहद दर्शनीय है। नागा विरासत गांव का हॉर्नबिल महोत्सव विशेष ख्याति रखता है।
यह विशेष गांव को विशेष आकर्षक बना देता है। गांव एवं हॉर्नबिल महोत्सव की सुन्दरता पर्यटकों को मुग्ध कर देती है।
खास यह कि हॉर्नबिल महोत्सव की तैयारियां वर्ष पर्यन्त चलती रहती हैं। इस विशेष महोत्सव का दिसम्बर में आयोजन होता है। इस महोत्सव में शौर्य से लेकर सूर्य तक बहुत कुछ प्रदर्शित होता है।
इस महोत्सव में गांव के अलावा पर्यटक एवं आसपास के बाशिंदे बड़ी तादाद में जुटते हैं। स्थानीय शब्दों में हॉर्नबिल महोत्सव वस्तुत: त्योहार एवं पर्व का राजा होता है। चूंकि नागालैण्ड कृषि आधारित राज्य है।
लिहाजा यह महोत्सव विशेष महत्वपूर्ण हो जाता है। जनजातीय एवं अन्य समुदाय के मध्य इस हॉर्नबिल महोत्सव को अति पवित्र माना जाता है।
हॉर्नबिल महोत्सव के दौरान स्टेडियम की भव्यता-दिव्यता देखते ही बनती है। इस दौरान स्टेडियम में एक विशेष रोमांचक दौर दिखता है। यह एक रोमांचक अनुभव होता है। चूंकि नागालैण्ड के शीर्ष पर यह नागा विरासत गांव स्थित है।
लिहाजा शीतलता एवं शांत वातावरण की दृष्टि से भी श्रेष्ठ रहता है। नागा विरासत गांव की यात्रा के लिए शीतकालीन सर्वाधिक पसंदीदा मौसम होता है। पर्यटक इस विरासत गांव के निकट ही जापफू चोटी का भी भ्रमण कर सकते हैं।
यह नागालैण्ड की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। पर्यटक बारा बस्ती में भी लोक संस्कृति का आनन्द उठा सकते हैं। इसके आसपास कई रोमांचक एवं साहसिक यात्रा के स्थान हैं।
नागा विरासत गांव की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट दीमापुर है। दीमापुर एयरपोर्ट से नागा विरासत गांव की दूरी करीब 41 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन भी दीमापुर जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
25.698810,94.097020
25.698810,94.097020












No comments:
Post a Comment