Wednesday, 4 March 2020

अंबिका माता मंदिर: अद्भुत स्थापत्यकला

   अंबिका माता मंदिर की संरचना किसी को भी मुग्ध कर लेगी। अति प्राचीन मंदिर का वास्तुशिल्प अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। 

   करीब 10वीं शताब्दी के बने इस मंदिर की संरचना बेहद सुन्दर एवं आकर्षक है। भारत के प्रांत राजस्थान के शहर उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित अंबिका माता मंदिर श्रद्धा एवं आस्था के केन्द्र के साथ ही अपने विशिष्ट वास्तुशिल्प के लिए खास तौर से जाना एवं पहचाना जाता है। 

   उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर जगत गांव में स्थित अंबिका माता मंंदिर वस्तुत: दुर्गा जी को समर्पित है। अंबिका जी को माता दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। लिहाजा इस मंदिर में अंबिका के रूप में माता दुर्गा की पूजा अर्चना होती है। 

  खास यह कि अंबिका माता मंदिर का सम्पूर्ण परिसर एक खास कलात्मकता से परिपूरित दिखता है। देवी-देवताओं की नक्काशीदार छवियां श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मुग्ध कर लेती हैं। 

   प्रांगण में देवी-देवताओं की विभिन्न प्रतिमाएं, दर्शक, नर्तक, संगीतकार एवं अप्सराओं की छवियां एवं अन्य नक्काशी मंदिर की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं। 
   सरस्वती, नृत्य भाव में गणपति, महिषासुर मर्दिनी, नवदुर्गा, वीणाधारिणी, यम, कुबेर, वायु, इन्द्र, अग्नि, वरुण, प्रणय भाव में युगल, दर्पण के सामने अंगड़ाई लेती नायिका, शिशु क्रीडा, संगीत वादन आदि का कलात्मक अंकन बेहद दर्शनीय है। 

   प्रतिमाओं की कलात्मकता निश्चय ही अचंभित कर देती है। सफेद पाषाण से संरचित गणपति की प्रतिमा अत्यंत दुर्लभ प्रतीत होती है। 
   इस मंदिर कोे सुन्दर मूर्तियों का खजाना कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। इसे स्थापत्य कला का अनुपम संगम भी कहा जा सकता है।

  स्थापत्य कला की नागर शैली ने इस मंदिर की सुन्दरता में चार चांद लगा दिये। मूर्तियों का लालित्य, मुद्राभाव, सौन्दर्य, आभूषण, अलंकरण, केश विन्यास, वस्त्रों का अंकन आदि इत्यादि बहुत खूबसूरत है। गर्भगृह की परिक्रमा हेतु सभा मंडप के दोनो ओर छोटे-छोटे प्रवेश द्वार हैं। 

   गर्भगृह की विग्रह पट्टिका मूूर्तिकला का अद्भुत खजाना है। यहां द्वारपाल से साथ गंगा, यमुना, सुर-सुंदरी, विद्याधर एवं नृत्यांगनाओं का शिल्पांकन देखते ही बनता है। गर्भगृह के मुख्य आसन पर दुर्गा स्वरूपा माता अंबिका की प्रतिमा प्रतिष्ठापित है।

   माना जाता है कि 11वीं शताब्दी में मेवाड़ शासक अल्लट ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। धार्मिक एवं पौराणिक महत्व की दृष्टि से देखें तो अंबिका माता मंदिर अति प्राचीन है।

  खास यह कि अंबिका माता मंदिर की मान्यता शक्तिपीठ की है। हालांकि पुरातन धरोहर या पौराणिकता की दृष्टि से अंबिका माता मंदिर को संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।

   पुरातत्व, शिल्पकला एवं मूर्तिकला के प्रति आकर्षण रखने वालों के लिए अंबिका माता मंदिर विशेष महत्व रखता है। गिर्वा की पहाड़ियों के बीच कुराबड़ गांव के निकट अवस्थित अंबिका माता मंदिर राजस्थान का खजुराहो भी कहा जाता है।

   मान्यता है कि अंबिका माता मंदिर माता दुर्गा की ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण रुाोत है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ती रहती है।

    अंबिका माता मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट महाराणा प्रताप हवाई अड्ड़ा उदयपुर है। निकटतम रेलवे स्टेशन उदयपुर रेलवे जंक्शन है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी अंबिका माता मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
24.576110,73.700500

Tuesday, 3 March 2020

मेहरानगढ़ किला: समृद्ध विरासत, अद्भुत स्थापत्यकला

   मेहरानगढ़ किला की स्थापत्य कला को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। कारण किला की नक्काशी अति दर्शनीय है। 

   खास यह कि अपनी विशिष्टता के कारण मेहरानगढ़ किला वैश्विक ख्याति रखता है। भारत के प्रांत राजस्थान के शहर जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ किला एक अति विशाल संरचना है। इस विहंगम किला में काफी कुछ विशिष्ट है।

  पथरीली चट्टान पर करीब 150 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह किला 15वीं शताब्दी में बना था। इस दिव्य-भव्य किला में आठ प्रवेश द्वार, असंख्य बुर्ज एवं करीब दस किलोमीटर लम्बी एवं ऊंची दीवार है। इन संरचनाओं से यह किला अति अभेद माना जाता है। घुमावदार सड़कों से इस किला के चार प्रवेश द्वार जुड़े हैं।

   खास यह कि मेहरानगढ़ किला में कई शानदार महल, अद्भुत नक्काशीदार किवाड़, नक्काशीदार-जालीदार खिड़कियां आदि इत्यादि बहुत कुछ खास हैं। इनमें खास तौर से मोती महल, फूल महल, शीश महल, सिलेह खाना एवं दौलतखाना आदि इत्यादि हैं। 

   इन शानदार महलों एवं संग्रहालय में भारतीय राजवेशों के साज सामान का विस्मयकारी संग्रह अति दर्शनीय है। मोती महल को पर्ल महल के रूप में भी जाना एवं पहचाना जाता है। मेहरानगढ़ किला का यह सबसे बड़ा महल है। इस महल में महाराजा सूर सिंह अपनी प्रजा से मिलते थे।

   पर्यटक यहां श्रीनगर चौकी एवं जोधपुर का शाही सिंहासन भी देख सकते हैं। फूल महल राजा का निजी महल था। इसे फूलों के महल के रूप में जाना एवं पहचाना जाता है। शीश महल सुन्दर शीशों के काम से सजा बेेहतरीन महल है। 

   शीश महल में धार्मिक आकृतियों की साज सज्जा देखी जा सकती है। मेहरानगढ़ किला का संग्रहालय अति समृद्ध है। संग्रहालय में राजसी शानदार पालकी, हाथियों के हौदे, विभिन्न शैलियों के मित्ति एवं लघु चित्र, संगीत वाद्य यंत्र, राजसी एवं सामान्य पोशाकें, युद्धक अस्त्र-शस्त्र एवं राजसी फर्नीचर आदि इत्यादि बेहद दर्शनीय हैं। इस संग्रहालय में 14 विशाल कक्ष हैं। 

   खास यह कि मेहरानगढ़ किला भारत के अति प्राचीन किलों में से एक है। मेहरानगढ़ किला भारत के समृद्धशाली अतीत का प्रतीक भी है। जोधपुर राजवंश के शासक राव जोधा ने इस दिव्य भव्य किला का निर्माण किया था। राव जोधा ने 12 मई 1459 को इस किला के निर्माण की नींव रखी थी।

   हालांकि महाराजा जसवंत सिंह ने 1678 में इस किला का निर्माण पूर्ण किया। महाराजा राव जोधा की चामुंडा माता में अगाध श्रद्धा थी। लिहाजा मेहरानगढ़ किला के निकट महाराजा ने माता चामुंडा के दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। 

   मान्यता है कि चामुंडा देवी जोधपुर शासकों की कुलदेवी हैं। महाराजा राव जोेधा ने 1460 में इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। चामुंडा देवी के दर्शन के लिए आगे बढ़ते ही लोक कलाकार लोक संगीत से पर्यटकों का स्वागत करते दिखते हैं।

   यह परम्परा राजस्थान के लोक संगीत को एक जीवंतता एवं भव्यता प्रदान करती है। जोधपुर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित मेहरानगढ़ किला राजस्थान की शान एवं शोभा है। लाल बलुआ पत्थरों से बना यह किला अद्भुत बारीक जालियों की खिड़कियों के लिए भी जाना जाता है। 

   खास यह कि मेहरानगढ़ किला के महलों के कक्षों की अपनी एक अलग विशिष्टता है। इतना ही नहीं, मेहरानगढ़ किला अपने प्रभावशाली शस्त्र भण्डार के लिए भी जाना जाता था। 
  मेहरानगढ़ किला के निकट ही योद्धा कीरत सिंह सोड़ा स्मारक है। छतरीदार गुंबद के आकार का मंडप राजपूतों की समृद्ध संस्कृति एवं आदर्श को व्यक्त करता है। भारत की इस अति समृद्ध विरासत को देखने दुनिया भर के पर्यटक आते हैं।

   मेहरानगढ़ किला की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जोधपुर एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन जोधपुर जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी मेहरानगढ़ किला की यात्रा कर सकते हैं।
26.307110,73.031310

Tuesday, 25 February 2020

रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़: कबाड़ की सुन्दरता

   रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ को कलात्मकता का अनुपम संगम कहा जाना चाहिए। जी हां, बेहतरीन कलात्मकता का यह सुन्दर आयाम वैश्विक ख्याति रखता है। 

   खास यह कि रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ का सौन्दर्य कबाड़ का अद्भुत एवं विलक्षण संगम है। ऐसा प्रतीत होता है कि कलाकार ने बड़ी शिद्दत से इस शानदार संरचना को आकार दिया। 

   इसे शिल्पकार की रचनाधर्मिता ही कहेंगे कि रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ ने विलक्षण स्वरूप ग्रहण किया। इस शानदार संरचना रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ को शिल्पकार नेक चन्द्र सैनी ने अस्तित्व दिया। 

   खास यह कि चंडीगढ़ की सुखना झील के निकट बना रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ वैश्विक ख्याति रखता है। करीब 40 एकड़ में फैला रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ एक शानदार पिकनिक स्पॉट है। इस गार्डेन को सुखना झील के निकट बनाया गया है। 

   खास यह कि रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ की संरचना में कबाड़ मसलन प्लास्टिक, सिरामिक, चूड़ियां, शीशा एवं टाइल्स आदि इत्यादि का बेहतरीन उपयोग किया गया है। बेकार एवं फेंकी हुई वस्तुओं का बेहतरीन इस्तेमाल कर रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ को अस्तित्व दिया गया। 

   मूल रूप से यह सुन्दर गार्डेन एक स्कल्पचर गार्डेन है। खास यह कि रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ वेस्ट मैनेजमेंट का एक शानदार उदाहरण है।

   करीब पांच दशक पहले अस्तित्व में आये इस शानदार एवं विलक्षण गार्डेन की खूबसूरती पर देश विदेश की शीर्ष हस्तियां तक फिदा हैं। कबाड़ से कलात्मकता देख कर पर्यटक दंग रह जाते हैं। 

   कारण कबाड़ या बेकार वस्तुओं का बेहतरीन उपयोग कर कहींं मूर्ति शिल्प को आकार दिया गया तो कहीं शानदार झील एवंं झरना का स्वरूप दिया गया। कबाड़ से पशुओं एवं काल्पनिक जीवों का आकार दिया गया है। इस गार्डेन में झरना, पुल, घुमावदार रास्ते आदि इत्यादि हैं। 

   चंडीगढ़ के सेक्टर एक में सुखना झील एवं कैपिटल काम्पलेक्स के मध्य स्थित रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ एक चर्चित पर्यटन है।

   यह सुन्दर गार्डेन पर्यटकों को ताजगी देने के साथ ही रचनात्मकता के लिए भी प्रेरित करता है। रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ में स्थापित या संरचित मूर्तियां अपने सौन्दर्य या विशिष्टता से पर्यटकों को खुद ब खुद आकर्षित करती हैं। यहां स्थित झरना पर्यटकों को एक शांत शीतलता प्रदान करता है। 

   खास यह कि रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ में एक ओपन थियेटर भी है। इस थियेटर में विविध सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती है। 

  रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ के भवन, मूर्तियों एवं महलों आदि इत्यादि की संरचनाएं बेहद लुभावनी हैं। कलाप्रेमियों के लिए रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ किसी स्वर्ग की भांति है।

   रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ की यात्रा के सभी आवश्यक संंसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी रॉक गार्डेन आफ चंडीगढ़ की यात्रा कर सकते हैं।
30.697029,76.752129

Sunday, 12 January 2020

विक्टोरिया मेमोरियल: अतुलनीय सौन्दर्य

   विक्टोरिया मेमोरियल को वास्तुशिल्प का जादुई सौन्दर्य कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। विक्टोरिया मेमोरियल का सौन्दर्य निश्चय ही अतुलनीय है। जिसकी शायद कहीं तुलना नहीं की जा सकती। 

   वस्तुत: विक्टोरिया मेमोरियल एक शानदार स्मारक है। भारत के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल ब्रिटिशकालीन एक राष्ट्रीय धरोहर है। यह अद्भुत एवं शानदार स्मारक महारानी विक्टोरिया को समर्पित है। इसकी संरचना वर्ष 1906 से 1921 की अवधि में की गयी।

   इस स्मारक की स्थापत्य कला अद्भुत एवं अतुलनीय है। स्मारक की संरचना में शिल्पकला का एक सुन्दर सम्मिश्रण दिखता है। विक्टोरिया मेमोरियल के गुम्बद मुगल शैली पर आधारित हैं तो वहीं इनकी संरचना में सारसेनिक एवं पुर्नजागरण काल का प्रभाव भी दिखता है। 

   मार्बल से संरचित विक्टोरिया मेमोरियल वस्तुत: मुगल एवं ब्रिाटिश स्थापत्य कला का शानदार संगम है। स्मारक की दीवारों पर बेहतरीन नक्काशी अति दर्शनीय है। महारानी विक्टोरिया को समर्पित इस स्मारक में एक शानदार एवं अति समृद्ध संग्रहालय भी है। 

   इस शानदार संग्रहालय में महारानी विक्टोरिया के पियानो, स्टडी डेस्क सहित 3000 से अधिक सुन्दर एवं आकर्षक वस्तुुएं प्रदर्शित हैं। 
  विशेषज्ञों की मानें तो विक्टोरिया मेमोरियल की स्थापना लार्ड कर्जन की पहल पर की गयी थी। इस पहल में इण्डो-ब्रिाटिश इतिहास पर विशेष जोर दिया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में महारानी विक्टोरिया की याद में काल विशेष संग्रहालय की परिकल्पना भी की गयी थी।

   करीब 57 एकड़ में फैले विक्टोरिया मेमोरियल में चौतरफा इण्डो-ब्रिटिश स्थापत्य कला की अद्भुत संरचना दिखती है। शायद इसीलिए इसे 'राज का ताज" कहा जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो वर्ष 1935 में इसे अधिनियम के जरिए राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था।

   इसके बाद विक्टोरिया मेमोरियल को राष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से देखा जाने लगा। खास यह कि स्मारक का संंग्रहालय एवं बाग बगीचा अति दर्शनीय है। 
   विक्टोरिया मेमोरियल संग्रहालय की नौ दीर्घाओं में 28394 कला कृतियां प्रदर्शित हैं। यह कलाकृतियां भारतीय एवं ब्रिाटिश संस्कृति को दर्शाती हैं। इस विशाल संरचना में वैश्विक शिल्पकला का भी विलक्षण दर्शन होता है। 

   इनमें यूरोपीय कलाकारों मसलन चाल्र्स डोली, जोहान जेफाली, विलियम हेजिज, विलियम सिम्पसन, टिली केटल, थोमस हिके, बुलजार सोलविन्स, इमली एडन आदि इत्यादि कलाकारों द्वारा सृजित तैलचित्र एवं जल रंगों से बने चित्र प्रदर्शित हैं। 

   मान्यता यह भी है कि कलाकार डेनियल्स की तस्वीरों का यह विश्व का सबसे बड़ा संग्रह है। दीवारों की शानदार नक्काशी पर्यटकों को मुग्ध कर लेती हैं। 

   स्मारक का कलात्मक सृजन देख कर इसे शिल्पकला का सुन्दर समिश्रण भी कह सकते हैं। हावड़ा जंक्शन से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित विक्टोरिया मेमोरियल पश्चिम बंगाल का एक आदर्श पर्यटन या स्मारक है।

  खास यह कि विक्टोरिया मेमोरियल अपनेे शिल्प सौन्दर्य या स्थापत्य कला से पर्यटकों को खुद ब खुद आकर्षित करता है।

   विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इण्टरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता है। 

    निकटतम रेलवे स्टेशन हावड़ा जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता की यात्रा कर सकते हैं।
22.565571,88.370209

Thursday, 9 January 2020

फोर्ट विलियम: अद्भुत एवं विलक्षण

   फोर्ट विलियम को स्थापत्य कला की अद्भुत एवं विलक्षण संरचना कहा जाना चाहिए। जी हां, फोर्ट विलियम की स्थापत्य कला अति दर्शनीय है। साथ ही यह संरचना स्थापत्य कला की विविधिता को भी दर्शाती है। 

   भारत के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का फोर्ट विलियम वस्तुत: एक शानदार एवं बहुआयामी महलनुमा भवन है। कोलकाता में हुबली नदी के पूर्वी किनारे पर बने फोर्ट विलियम को खास तौर से एक शानदार किला कहा जाना चाहिए।

   कारण इसका वृहद स्वरूप किसी किला से कम नहीं है। इसका निर्माण ब्रिाटिश शासन में किया गया था। फोर्ट विलियम का निर्माण 1698 से 1715 के मध्य किया गया। इसका निर्माण राबर्ट क्लाइव ने किया था। 

   विशेषज्ञों की मानें तो इसके निर्माण मूलत: दस वर्ष का समय लगा था। फोर्ट विलियम का निर्माण इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर किया गया था। लिहाजा इसे फोर्ट विलियम के नाम से जाना एवं पहचाना गया। 

    खास यह है कि इस किला के सामने एक विशाल मैदान भी है। यह विशाल मैदान किला का ही हिस्सा है। कोलकाता का यह सबसे बड़ा शहरी पार्क है। विशेषज्ञों की मानें तो ईस्ट इंडिया कम्पनी को 1698 में जमींदारी में 3 गांव कोलीकट, गोविन्दपुरी एवं सूतानुती प्राप्त हुए थे। इसी भूमि पर फोर्ट विलियम का निर्माण हुआ था।

   फोर्ट विलियम पश्चिम बंगाल का एक आदर्श एवं महत्वपूर्ण पर्यटन है। गंगा नदी के पूर्वी तट पर बना यह शानदार किला वास्तुकला की दृष्टि से विशेष एवं विलक्षण है।

   निकट ही विद्यासागर सेतु है। वस्तुत: देखें तो फोर्ट विलियम भारत में ब्रिाटिश विरासत एक का अवशेष है। यह अवशेष ब्रिाटिश सैन्य शक्ति का स्मरण कराता है। 
  फोर्ट विलियम को ब्रिटिश शासन की एक प्रभावशाली संरचना माना जाता है। करीब 532 बीघा में फैला फोर्ट विलियम वस्तुत: 1781 में विस्तृत: स्वरूप में अस्तित्व में आया था। 

   इस दिव्य भव्य किला का ढ़ांचा दो मंजिला है। पंखों का प्रोजेक्ट एवं आंतरिक गार्ड रूम सहित बहुत कुछ इस संरचना में शामिल है। फोर्ट शांत, अतुलनीय सौन्दर्य एवं हरे भरे वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। 

   करीब पांच वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले फोर्ट विलियम का आकार प्रकार अष्टकोणीय है। इसकी तीन दिशाएं हुबली नदी की ओर हैं। खास यह है कि इसकी संरचना रणनीतिक रूप से की गयी थी। जिससे किसी भी हमले का बेहतर जवाब दिया जा सके।

    पानी की कमी से बचने के लिए फोर्ट के जलाशयों को आंतरिक रूप से भूमिगत सुरंंगों से गंगा नदी से जोड़ा गया था। जिससे फोर्ट के जलाशयों में पानी का कोई संकट न रहे। फोर्ट का डिजाइन किसी दिव्य भव्य किला की भांति किया गया था। फोर्ट विलियम में 10000 दर्शकों के लिए स्थान है। 

   फोर्ट में एक शानदार संग्रहालय भी है। यह संग्रहालय पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करता है। इस संग्रहालय में प्राचीन हथियारों, तलवारों, मशीन-बंदूकें, वर्मा अभियान की तस्वीरें आदि इत्यादि हैं। शानदार स्थापत्य कला की संरचना फोर्ट विलियम में छह द्वार है। 

   इनको चौरंगी, प्लासी, कलकत्ता, जल द्वार, सेंट जोर्जेस एवं ट्रेजरी गेट के नाम से जाना एवं पहचाना जाता है। खास यह है कि फोर्ट विलियम में शानदार स्विमिंग पूल, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, बेहतरीन रेस्टोरेंट, आउटडोर खेल के मैदान आदि इत्यादि हैं। खास यह है कि फोर्ट विलियम परिसर में एक 9 होल गोल्फ कोर्स भी है। सेंट पीटर चर्च यहां की शान है। 
   फोर्ट विलियम की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता है। निकटतम रेलवे स्टेशन कोलकाता रेलवे स्टेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी फोर्ट विलियम कोलकाता की यात्रा कर सकते हैं।
22.552210,88.331940

शांति निकेतन: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर    शांति निकेतन को आध्यात्मिक धरोहर कहा जाना चाहिए। जी हां, शांति निकेतन संस्कृति, परम्परा...