Sunday, 30 December 2018

हजरत निजामुद्दीन: आध्यात्मिक स्थल

   हजरत निजामुद्दीन की दरगाह को सूफी संत परम्परा का एक शानदार एवं पवित्र स्थान कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। 

   जी हां, हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर जियारत करने वाले श्रद्धालुओं की हमेशा भीड़ रहती है। हजरत निजामुद्दीन चिश्ती घराने के चौथे सूफी-संत थे।
   खास यह कि हजरत निजामुद्दीन की दुआओं में आज भी देश दुनिया अजीब सी ताकत का एहसास करती है। हजरत निजामुद्दीन ने वैराग्य एवं सहनशीलता की अदभुत मिशाल पेश की थीं। 

   कहावत है कि 1303 में मुगल सेना ने हमला तक रोक दिया था। हजरत निजामुद्दीन सभी धर्मों एवं सम्प्रदाय में लोकप्रिय थे। 
  खास यह कि हजरत निजामुद्दीन की लोकप्रियता का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। बालीवुड़ के फिल्म स्टार्स से लेकर हॉलीवुड़ स्टार्स तक हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर शीश नवाने आते हैं।

   हजरत निजामुद्दीन ने 92 वर्ष की आयु में प्राण त्याग दिये थे। इसी के बाद हजरत निजामुद्दीन दरगाह का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया था।
  भारत की राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित हजरत निजामुद्दीन की दरगाह सूफी संत काल का एक पवित्र स्थान है। हजरत निजामुद्दीन को हजरत निजामुद्दीन आैलिया के भी नाम से जाना पहचाना जाता है।

   बताते हैं कि हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन आैलिया का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला में हुआ था। हजरत निजामुद्दीन के पिता की मृत्यु हो गयी तो उनकी माता बीबी जुलेखा उनको लेकर दिल्ली आ गयी थीं। उस समय निजामुद्दीन की उम्र पांच वर्ष थी।

 विशेषज्ञों की मानें तो इसका उल्लेख आइना-ए-अकबरी में मिलता है। आइना-ए-अकबरी मुगल सम्राट अकबर के नवरत्न मंत्री ने लिखा था। बताते हैं कि हजरत निजामुद्दीन 20 वर्ष की आयु में अजोधर (अब पाकिस्तान में) चले गये थे। 

   हजरत निजामुद्दीन अजोधर पहुंच कर सूफी संत फरीदुद्दीन गंज-ए-शक्कर के शिष्य बन गये। संत फरीदुद्दीन को बाबा फरीद के नाम से भी जाना जाता था। हजरत निजामुद्दीन ने अजोधन को अपना आशियाना नहीं बनाया। 
  आध्यात्मिक शिक्षा-दीक्षा के बाद हजरत निजामुद्दीन दिल्ली लौट आये। दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन का सूफियाना अंदाज खिलने-दिखने लगा।

   हजरत निजामुद्दीन दिल्ली के कई इलाकों में रहे लेकिन भीड़-भाड़ में उनका मन नहीं लगता था। बाद में गयासपुर में अपना खंकाह बनाया। खंकाह ऐसे स्थान को कहते हैं, जहां विभिन्न समुदाय के बाशिंदों को भोजन की व्यवस्था की जाती है। खंकाह में अमीर-गरीब एवं ऊंच-नीच का कोई भेदभाव नहीं रहा। 


  खास यह कि हजरत निजामुद्दीन के शिष्यों ने शिखर की आध्यात्मिक ऊंचाई हासिल की थी। अमीर खुसरो को शीर्ष ख्याति हासिल हुई। हजरत निजामुद्दीन के शिष्यों में अमीर खुसरो भी थे।
   अमीर खुसरो विख्यात ख्याल संगीतकार थे। दिल्ली सल्तनत के शाही कवि भी थे। अमीर खुसरो की मृत्यु 1325 में हुई थी। हजरत निजामुद्दीन की दरगाह में अमीर खुसरो की भी दरगाह है। 

  अमीर खुसरो का मकबरा लाल रंग के पत्थरों से बना है। हजरत निजामुद्दीन की दरगाह वस्तुत: दुआओं का भण्डार है। दरगाह संगमरमर से बना एक सुन्दर वर्गाकार कक्ष है।
  संगमरमर का गुम्बद आैर उस पर काले रंग की रेखायें अदि दर्शनीय बना देती हैं। मकबरा चारों ओर से मदर ऑफ पर्ल कैनोपी एवं मेहराब से घिरा है। 


   हजरत निजामुद्दीन की दरगाह झिलमिलाती चादरों से ढ़का रहता है। खास यह कि हजरत निजामुद्दीन दरगाह इस्लामिक वास्तुकला की अद्भुत संरचना है। धार्मिक गीत-संगीत एवं इबादत सूफी परम्परा का अटूट हिस्सा है।
   दिल्ली के मथुरा रोड स्थित हजरत निजामुद्दीन की दरगाह इबादत का प्रमुख स्थान है। खास यह कि हजरत निजामुद्दीन की दरगाह फूलों की सुगंध से महकती रहती है।

  खास यह कि हजरत निजामुद्दीन एवं अमीर खुसरो की बरसी पर विशेष उर्स का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर इबादत करने के साथ ही मनौती के लिए लाल धागा भी बांधते हैं। जिससे लोगों की इच्छाओं की पूर्ति होती है।
   खास यह कि सप्ताह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को हजरत निजामुद्दीन की दरगाह को सजाया संवारा जाता है। इस दौरान दरगाह रोशनी से जगमगा उठती है।
   दरगाह में जहां आरा बेगम एवं एक मुगल राजकुमारी की कब्रागाह भी है। हजरत निजामुद्दीन की दरगाह का कई फिल्मों के लिए फिल्मांकन भी किया गया है।

  हजरत निजामुद्दीन की दरगाह की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट इन्दिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली है। 
  निकटतम रेलवे स्टेशन नई दिल्ली जंक्शन है। श्रद्धालु या पर्यटक सड़़क मार्ग से भी हजरत निजामुद्दीन दरगाह की यात्रा कर सकते हैं।
28.591480,77.250390

Sunday, 16 December 2018

चित्तौड़गढ़ किला: विशिष्ट स्थापत्य कला

   चित्तौड़गढ़ किला की स्थापत्य कला का कोई जोड़ नहीं। राजपूताना वास्तुकला एवं शिल्पकला की यह अनुपम संरचना भारत सहित दुनिया भर में खास ख्याति रखती है। 

    भारत के राजस्थान प्रांत में स्थित चित्तौड़गढ़ किला वस्तुत: राजपूत राजवंश की सम्पदा है। चित्तौड़गढ़ किला वस्तुत: अपनी विशाल संरचना के लिए जाना पहचाना जाता है। करीब 700 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस विहंगम संरचना में असंख्य विशिष्टताएं विद्यमान हैं। 

   समुद्र तल से करीब 180 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह दिव्य-भव्य किला जल संसाधन के लिए खास प्रसिद्ध है। विशेषज्ञों की मानें तो चित्तौड़गढ़ किला में जल संसाधन की उपलब्धता का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। मान्यता है कि चित्तौड़गढ़ किला में 50000 सैनिकों को 4 वर्ष तक पीने का उपलब्ध कराया जा सकता है।

  पौराणिक कथानक की मानें तो पाण्डव ने एक रात में इस दिव्य-भव्य किला का निर्माण किया था। सुन्दर एवं विशिष्ट वास्तु संरचना सहित असंख्य विशिष्टताएं देख कर यूनेस्को ने चित्तौड़गढ़ किला विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।
   विशेषज्ञों की मानें तो चित्तौड़गढ़ किला राजपूत राजकुमारों एवं राजपूत राजकुमारियों की वीरता एवं रोमांस के लिए विशेष तौर से जाना पहचाना गया। 

   चित्तौड़गढ़ किला को वस्तुत: राजस्थान का गौरव माना जाता है। विशेषताओं के कारण ही चित्तौड़गढ़ किला की वैश्विक पर्यटन की ख्याति है। यूं भी चित्तौड़गढ़ किला भारत के विशाल दुर्ग श्रंखला की संरचना है।
   इसे विश्व विरासत भी कहा जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो चित्तौड़ कभी मेवाड़ की राजधानी था। प्राचीनकाल में चित्तौड़ शूरवीरों का शहर था। 

   चित्तौड़गढ़ किला की संरचना भूमि से करीब 500 फुट ऊंचाई है। इस दिव्य-भव्य किला की संरचना एक विशाल व्हेल मछली के आकार-प्रकार की है। पहाड़ी पर निर्मित यह किला करीब तीन मील लम्बा एवं आधा मील चौड़ा है। चित्तौड़गढ़ किला को वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। 

   खास यह कि चित्तौड़गढ़ किला के कण-कण में देश प्रेम एवं वीरता का अंश एहसास कराता है। विशेषज्ञों की मानें तो चित्तौड़गढ़ किला भारत के लिए प्रेरणा रुाोत है। यहां की इमारतें एकता का संदेश देती हैं। इस विहंगम संरचना में बहुत कुछ विशिष्ट है।
   बीका खोह: बीका खोह एक विशिष्ट बुर्ज है। यह चित्तौड़गढ़ किला की रक्षा का विशिष्ट बुर्ज है। आक्रमण होने पर इस खोह की रक्षात्मक भूूमिका रहती थी।

   भाक्सी: भाक्सी वस्तुत: एक जलाशय है। इसका निर्माण महाराजा कुम्भा ने 1433 में कराया था। मालवा के सुल्तान महमूद को गिरफ्तार कर यहां रखा गया था।
  इसे बादशाह की भाक्सी कहा जाता है। इसी के सामने चौगान है। यह स्थान घुड़सवारी के लिए उपयोग किया जाता था।
   रानी पद्मिनी महल: रानी पद्मिनी महल चौगान के निकट एक झील के किनारे स्थित है। इस महल के चारों ओर झील है। इसे जनाना महल भी कहते हैं। इसी के किनारे बने एक अन्य परिसर को मर्दाना महल कहते है। यहां एक विशाल दर्पण लगा है। इस दर्पण से जनाना महल की सीढ़ियों पर खड़े किसी भी व्यक्ति को आसानी से देखा जा सकता है। 
  खातन रानी का महल: खातन रानी का महल भी रानी पद्मिनी महल के निकट है। महाराणा क्षेत्र सिंह ने अपनी उप पत्नी खातन रानी के लिए इस महल का निर्माण कराया था।
  गोरा बादल: गोरा बादल वस्तुत: गुम्बददार दो इमारतें हैैं। इनकी संरचना एवं वास्तुशिल्प विलक्षण है।
  राव रणमल की हवेली: राव रणमल की हवेली वस्तुत: गोरा बादल के निकट स्थित है। राव रणमल की बहन हंसाबाई से महाराणा लाखा का विवाह हुआ था। यह एक स्मृति भवन है। 
  कालिका मंदिर: कालिका मंदिर ऊंची कुर्सी वाला महल है। मूलत: यह सूर्य मंदिर है। गर्भगृह में स्थापित सूर्य की प्रतिमा आज भी दर्शनीय है। बाद में इस मंदिर में कालिका देवी की प्रतिमा स्थापित की गयी। जिससे अब इस स्थान को कालिका मंदिर कहा जाता है।
   सूरज कुण्ड: सूरज कुण्ड वस्तुत: कालिका मंदिर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित एक विशाल कुण्ड है। मान्यता है कि महाराणा को सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त था। कुण्ड से प्रतिदिन प्रात:काल सफेद घोड़े पर सवार एक सशस्त्र योद्धा निकलता था। यह सवार ही महाराणा को युद्ध में सहायता करता था। 

  गौमुख कुण्ड: गौमुख कुण्ड वस्तुत: चट्टान से बना झरना है। इस झरना का जल शिवलिंग पर गिरता है। इसी के निकट भगवान विष्णु की प्रतिमा है। गौमुख कुण्ड के निकट ही हाथी कुण्ड एवं खातण बावड़ी है।
   समाधिश्वर महादेव मंदिर: समाधिश्वर महादेव मंदिर का निर्माण मालवा के प्रसिद्ध राजा भोज ने कराया था। इसे त्रिभुवन नारायण का शिवालय एवं भोज का मंदिर भी कहा जाता है। यहां दिव्य-भव्य शिवलिंग है।
  जौहर स्थल: जौहर स्थल चौतरफा दीवारों से घिरा परिसर है। इसमें प्रवेश के दो द्वार बने हैं। जिसे सती द्वार कहा जाता है। इसे रावल समर सिंह ने बनवाया था।
   चित्तौड़गढ़ किला में अद्भुत, वीरगाथाओं एवं धार्मिक स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है। इनमें खास तौर से देखें तो जैमल की हवेलियां, विजय स्तम्भ, जटाशंकर महादेव, कुम्भ श्याम मंदिर, मीराबाई का मंदिर, सतबीस देवलां, महाराणा कुम्भा महल, फतह प्रकाश, मोती बाजार, श्रंगार चौकी, महाराणा का देवड़ा, तुलजा भवानी का मंदिर, बनवीर की दीवार, नवलखा भण्डार, भामाशाह की हवेली, आल्हा काबरा की हवेली आदि इत्यादि संरचनाएं विशिष्ट एवं दर्शनीय हैं।
   चित्तौड़गढ़ किला की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट उदयपुर है। उदयपुर एयरपोर्ट की चित्तौड़गढ़ किला से दूरी करीब 70 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़ में ही है। पर्यटक चित्तौड़गढ़ किला की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
25.319469,74.633308

Wednesday, 28 November 2018

पुराना किला: प्राचीन वास्तुशिल्प

   प्राचीन वास्तुशिल्प देखना हो तो दिल्ली का पुराना किला अवश्य घूमना-देखना चाहिए। जी हां, पुराना किला का शानदार एवं विलक्षण वास्तुशिल्प पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। 

   नई दिल्ली के मथुरा रोड़ स्थित पुराना किला को इन्द्रप्रस्थ भी कहते हैं। कभी इस प्राचीन किला को शहर की पहचान माना जाता था। 
  विशेषज्ञों की मानें तो पुराना किला दिल्ली के पुराने किलों में से एक है। माना जाता है कि इस किला का निर्माण हुमांयू एवं अफगान शेर शाह ने कराया था। 

   पुरातात्विक खुदाई में इस किला परिसर में ईसा पूर्व एवं मौर्य काल के भी संकेत मिले हैं। देश की राजधानी को नया आयाम आकार देने के लिए 1920 में एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया तो पुराना किला को केन्द्रीयता में शामिल किया था।

   इस भव्य-दिव्य किला की दर-ओ-दीवार की सुन्दरता एवं विशेषता देखते ही बनती है। किला की मुख्य दीवार करीब 18 मीटर ऊंची है। करीब 1.50 किलोमीटर लम्बी है। इसमें तीन मेहराबदार द्वार हैं। पश्चिम का दरवाजा बड़ा दरवाजा कहलाता है। दक्षिणी दरवाजा को हुमांयू दरवाजा कहा जाता है।
   विशेषज्ञों की मानें तो इस दरवाजा का निर्माण हुमांयू ने कराया था। इस स्थान से हुमांयू का मकबरा भी स्पष्ट तौर पर दिखता है। सबसे आखिरी दरवाजा को तलाकी दरवाजा कहा जाता है।

    इसे वर्जित गेट भी कहा जाता है। सभी दरवाजा दो मंजिला हैं। दरवाजा सहित किला का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है। किला के कंगुरा एवं बुर्ज दर्शनीय है। इस पौराणिक किला में लाल बलुआ पत्थरों से साथ ही सफेद एवं रंगीन संगमरमर का उपयोग किया गया है। 

   नीले रंग के टाइल्स किला की दिव्यता-भव्यता को आैर भी बढ़ाते हैं। किला परिसर में सुन्दर मस्जिद भी है। इसे किला ए कुहना मस्जिद कहा जाता है। यह मुगल संरचना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। 

   खास यह कि इसके मेहराब घुमावदार घोड़े की नाल की आकार प्रकार के हैं। इसे सुल्तान एवं उनके दरबारियों के लिए तैयार किया गया था। खास यह कि इस बुलंद किला में मुगल वास्तुशिल्प के साथ ही राजस्थानी वास्तुकला की खास झलक मिलती है।

   पुराना किला बड़े-बड़े घास के मैदानों से सुसज्जित है। मखमली घास पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करती है। शाही परिवार की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर विशेष निर्माण किये गये। 

  किला से बाहर देखने के लिए विशेष झरोखे भी हैं। हम्माम में निर्माण की प्राचीनता अवलोकित होती है। वस्तुत: पुराना किला एक शासकीय संरक्षित इमारत है। 

   हुमांयू का निजी पुस्तकालय भी अपनी एक अलग दशा एवं दिशा रखता है। इसे शेर मंडल कहा जाता है। खास यह कि किला में छत तक पहंुचने के लिए विशेष सीढ़ियों का निर्माण है। पुराना किला परिसर में संग्रहालय भी अति दर्शनीय है। 

   प्राचीन बर्तन, दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर अस्त्र-शस्त्र भी प्रदर्शित हैं। खगोलीय अध्ययन के लिए किला में एक लघु वेधशाला भी है। खास यह कि पुराना किला परिसर में संाझ होने पर लाइट एवं साउण्ड आधारित एक विशेष प्रदर्शन किया जाता है।

   इसमें पुराना किला के इतिहास का वर्णन किया जाता है। इतना ही नहीं पुराना किला के बाहरी क्षेत्र में एक अन्य भव्य दिव्य स्मारक है। किला की सुरक्षा को ध्यान में रख कर झील को आयाम आकार दिया गया। जिससे किला की आन्तरिक हलचल से कोई भी दूर रह सके।

    पुराना किला की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट अंतराष्ट्रीय इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन नई दिल्ली जंक्शन है। इसके साथ ही पर्यटक पुराना किला अर्थात इन्द्रप्रस्थ की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
28.632430,77.218790

Friday, 23 November 2018

नागा विरासत गांव: समृद्ध संस्कृति

   नागा विरासत गांव की विशिष्टता एवं सुन्दरता देख कर कोई भी मुग्ध हो जाएगा। जी हां, नागालैण्ड के कोहिमा का यह विशिष्ट गांव देश दुनिया मेें खास तौर से ख्याति रखता है। 

   चमकदार एवं सदाबहार पहाड़ियों के मध्य रचा-बसा नागा विरासत गांव बेहद दर्शनीय है। लुभावने सुन्दर दृश्य से आच्छादित नागा गांव अपनी खास संस्कृति एवं परम्पराओं के लिए भी जाना पहचाना जाता है। 
  आैषधीय वनस्पतियों एवं वन्य आधारित वनस्पतियों से घिरा यह गांव एक खास चैतन्यता प्रदान करता है। 
   परिवेश ऐसा मानों फेफड़ों को पंख लग जाते हों। परम्पराओं एवं संस्कृतियों से समृद्ध नागा विरासत गांव सदैव पर्यटकों का पसंदीदा स्थान रहता है। नागालैण्ड का प्रमुख पर्यटन क्षेत्र होने के कारण देश विदेश के पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।
    खास यह कि नागा संस्कृति एवं परम्पराओं में वन्य आधारित झलक मिलती है। नागा विरासत गांव में आवासीय संरचना पर्यटकों को विशेष तौर से आकर्षित करती है।

    यूं कहें कि नागा विरासत गांव में ईको डेवेलपमेंट का खास ख्याल रखा गया तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। आशय यह कि लकड़ी की संरचनाएं बेहद दर्शनीय एवं लोक लुभावन होती हैं। आवास में अधिसंख्य लकड़ी का उपयोग किया जाता है।

   लकड़ी की दीवार एवं लकड़ी की छत एवं बहुत कुछ डिजाइन आधारित संरचना आवास को आकर्षक बना देती हैं। लकड़ी से संरचित आवास की डिजाइन एवं नक्काशी देख कर कोई भी तारीफ कर सकता है। नक्काशी में अद्वितीय छिद्र व्यवस्था देखते ही बनती है। 

  यहां की समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराएं एवं बोली बानी पर्यटकों को मोह लेती हैं। खास यह कि ग्रामीण परिवेश में जीवनकाल का एक विशिष्ट युग अवलोकित होता है। हालांकि नागा विरासत गांव में अत्याधुनिक संरचना से भी आवासीय निर्माण किया गया है। 

   फिर भी यहां की एक अलग ही परम्परा एवं संरचना दिखती है। आशय यह कि इस गांव को ईको विलेज कहा जा सकता है।
   नागा विरासत गांव के खाद्य सभा कक्ष, बांस एवं लकड़ी से संरचित बड़े-बड़े हाल, स्टेडियम की वृहद संरचना बेहद दर्शनीय है। नागा विरासत गांव का हॉर्नबिल महोत्सव विशेष ख्याति रखता है।

   यह विशेष गांव को विशेष आकर्षक बना देता है। गांव एवं हॉर्नबिल महोत्सव की सुन्दरता पर्यटकों को मुग्ध कर देती है।
  खास यह कि हॉर्नबिल महोत्सव की तैयारियां वर्ष पर्यन्त चलती रहती हैं। इस विशेष महोत्सव का दिसम्बर में आयोजन होता है। इस महोत्सव में शौर्य से लेकर सूर्य तक बहुत कुछ प्रदर्शित होता है। 

   इस महोत्सव में गांव के अलावा पर्यटक एवं आसपास के बाशिंदे बड़ी तादाद में जुटते हैं। स्थानीय शब्दों में हॉर्नबिल महोत्सव वस्तुत: त्योहार एवं पर्व का राजा होता है। चूंकि नागालैण्ड कृषि आधारित राज्य है। 

   लिहाजा यह महोत्सव विशेष महत्वपूर्ण हो जाता है। जनजातीय एवं अन्य समुदाय के मध्य इस हॉर्नबिल महोत्सव को अति पवित्र माना जाता है। 

   हॉर्नबिल महोत्सव के दौरान स्टेडियम की भव्यता-दिव्यता देखते ही बनती है। इस दौरान स्टेडियम में एक विशेष रोमांचक दौर दिखता है। यह एक रोमांचक अनुभव होता है। चूंकि नागालैण्ड के शीर्ष पर यह नागा विरासत गांव स्थित है।

   लिहाजा शीतलता एवं शांत वातावरण की दृष्टि से भी श्रेष्ठ रहता है। नागा विरासत गांव की यात्रा के लिए शीतकालीन सर्वाधिक पसंदीदा मौसम होता है। पर्यटक इस विरासत गांव के निकट ही जापफू चोटी का भी भ्रमण कर सकते हैं।
   यह नागालैण्ड की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। पर्यटक बारा बस्ती में भी लोक संस्कृति का आनन्द उठा सकते हैं। इसके आसपास कई रोमांचक एवं साहसिक यात्रा के स्थान हैं।

   नागा विरासत गांव की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट दीमापुर है। दीमापुर एयरपोर्ट से नागा विरासत गांव की दूरी करीब 41 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन भी दीमापुर जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
25.698810,94.097020

Wednesday, 21 November 2018

कैपिटल कॉम्प्लेक्स: सुन्दर वास्तुशिल्प

   कैपिटल कॉम्प्लेक्स को वास्तुशास्त्र का विलक्षण आयाम कहना चाहिए। जी हां, चंडीगढ़ स्थित कैपिटल कॉम्प्लेक्स की सुन्दरता एवं विशिष्टता का कोई जोड़ नहीं।

   शायद इसीलिए यूनेस्को ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स को विश्व धरोहर घोषित किया है। वास्तु शिल्पी ले कॉर्बूसियर ने इस आधुनिक विरासत को अस्तित्व दिया। शिल्पकार ले कॉर्बूसियर ने इस आधुनिक संरचना में आवश्यकता एवं विहंगमता के पक्ष को ध्यान में रखा। 

   खास यह कि वास्तुकार ले कॉर्बूसियर ने 20 शताब्दी के पूर्वाद्र्ध में दुनिया के 17 देशों में आधुनिक एवं अद्भुत संरचनाएं प्रदान की हैं। वास्तुकार ले कॉर्बूसियर की इस संरचना ने चंडीगढ़ में एक नया आयाम दिया है।

   खास यह कि चंडीगढ़ के सेक्टर एक में स्थित इस दिव्य-भव्य परिसर में आधुनिकता का करीब-करीब हर रंग खिलता दिखता है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स में हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय के साथ ही हरियाणा एवं पंजाब की विधानसभा एवं सचिवालय सहित बहुत कुछ है। 

   करीब 100 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित कैपिटल कॉम्प्लेक्स वस्तुत: वास्तुकला की एक शानदार एवं प्रमुख अभियक्ति है। इसमें तीन भवन, तीन स्मारक एवं एक झील शामिल हैं। पैलेस ऑफ एसेम्बली के तौर पर विधानसभाएं हैं। 

   सचिवालय, उच्च न्यायालय, ओपेन हैण्ड स्मारक, जियोमेट्रिक हिल एवं छाया का टॉवर अति दर्शनीय हैं। श्रेष्ठताओं एवं विशिष्टताओं के कारण वर्ष 2016 में यूनेस्को ने कैपिटल काम्प्लेक्स को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। 

   वास्तुशिल्पी ले कॉर्बूसियर ने छाया टॉवर की संरचना इस प्रकार की है कि जिससे सूर्य की एक भी किरण प्रवेश न करे। इस टावर का उत्तर पक्ष खुला रहता है। कारण सूर्य की चमक इस दिशा में कभी नहीं रहती।

   वास्तुशिल्पी ने इस सिद्धांत का उपयोग कैपिटल कॉम्प्लेक्स के हर भवन में किया है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक भी हर कोना आच्छादित है। ओपेन हैंड स्मारक मूर्तिकला का सुन्दर आयाम है। यह धातु की विशाल मूर्ति है। यह स्थल खुला शहर होने का संदेश देता है। 

   कानून-व्याख्यान स्मारक का निर्माण 1951-1957 की अवधि में किया गया था। इस संरचना में दोहरी छत का उपयोग किया गया है। चित्रित इमारत में विशाल प्रवेश द्वार शोभायमान हैं। अदालत के कमरों के पीछे का हिस्सा भी विशिष्ट है। 

   कानून निस्पादन स्मारक कैपिटल कॉम्प्लेक्स इन तीन इमारतों में सबसे बड़ा एवं लम्बा है। यह आठ मंजिला कंक्रीट स्लैब के आकार-प्रकार का दिखता है। इसके केन्द्र में मूर्तिकला का विशिष्ट अंदाज दिखता है। छत कला एवं वास्तुकला का समिश्रण है। यहां से चण्डीगढ़ शहर का शानदार दृश्य दिखता है। 

   खास यह कि हर मौसम में कैपिटल कॉम्प्लेक्स का अपना एक अलग अंदाज दिखता है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स की सुन्दरता एवं विशिष्टता पर्यटकों को खास तौैर से आकर्षित करती है। छाया टॉवर, जियोमेट्रिक हिल एवं मार्टिर मेमोरियल विशेष हैं।
   कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़ की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट चण्डीगढ़ है। निकटतम रेलवे स्टेशन चण्डीगढ़ जंक्शन है। पर्यटक इस सुन्दर वास्तुशिल्प का अवलोकन करने के लिए सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
30.697030,76.752130

शांति निकेतन: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर    शांति निकेतन को आध्यात्मिक धरोहर कहा जाना चाहिए। जी हां, शांति निकेतन संस्कृति, परम्परा...