Monday, 7 January 2019

चंपानेर-पावागढ़: अद्भुत स्थापत्य कला

    चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क की स्थापत्य कला एवं सौन्दर्य शास्त्र का कोई जोड़ नहीं। किला एवं स्मारकों का यह इलाका चंपानेर-पावागढ़ विरासत स्थल अति दर्शनीय है। 

   गुजरात के पंचमहल जिला स्थित चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क भारत सहित दुनिया भर में अपनी विशिष्ट ख्याति रखता है। 
  खास यह कि चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क के आसपास पंचमहल शहर का फैलाव है। स्थापत्य कला का यह अद्भुत संगम वैश्विक स्तर पर विशेष ख्याति रखता है। 

   विशिष्टताओं के कारण यूनेस्को ने चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क को विश्व धरोहर श्रंखला में शामिल किया है। यूनेस्को ने इसे 2004 में वैश्विक धरोहर घोषित किया था।
   विशेषज्ञों की मानें तो चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क को एक शहर के तौर पर गुजरात के सुल्तान महमूद बेगड़ा ने विकसित किया था।

  यह विरासत स्थल पावागढ़ की पहाड़ियों से चौतरफा घिरा हुआ है। किला एवं स्मारकों की एक लम्बी श्रंखला वाला चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क पुरातात्विक, ऐतिहासिक, पौराणिक एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो यह एक प्रारंभिक हिन्दू राजधानी है। यह एक पहाड़ी क्षेत्र है। खास यह कि चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क के मध्य में शानदार महल है।
   चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में शानदार प्रवेश द्वार, मेहराब दार निर्माण, मस्जिद-मकबरा, मंदिर, आवासीय संरचना एवं कृषि आधारित संरचनाएं हैं। 

   दिव्य-भव्य जलाशय चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क की शान एवं शोभा हैं। समुद्र तल से करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क समृद्ध स्थापत्य कला की शानदार संरचना है। 
   खास यह कि पावागढ़ पर्वत के शिखर पर कालिका देवी का दिव्य-भव्य मंदिर है। इस तीर्थ पर भव्य मेला का भी आयोजन होता है।

    विशेषज्ञों की मानें तो चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में 15वीं से 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध की हिन्दू-मुस्लिम संस्कृति एवं वास्तुकला का अद्भुत संगमन दिखता है। चंपानेर-पावागढ़ विरासत स्थल करीब 2328 हेक्टेयर में फैला है।

  इस विश्व धरोहर स्थल में विशिष्टताओं की एक लम्बी श्रंखला है। इसमें हेरिटेज जोन सहित बहुत कुछ विशिष्ट है। 
   इनमें खास तौर से कबूतरखाना, मकबरा, मकबरा मांडवी, पाटीदार गांव, हाथीखाना, सिंध माता, सिकंदर का रेउना, बबन की दरगाह, नौ कुंआ सत बबडी आदि इत्यादि हैं। 

    बड़ौदा से करीब 50 किलोमीटर एवं गोधरा से करीब 68 किलोमीटर दूर स्थित चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में राजपूताना धार्मिक स्मारक श्रंखला विद्यमान है। लाल-पीले पत्थरों की यह संरचना बेहद दर्शनीय है। 

   भू-विज्ञान की इस संरचना का अपना एक अलग ही अंदाज है। इसे भारत की सबसे पुरानी रॉक संरचनाओं में से एक माना जाता है।
   पहाड़ी का सबसे प्राचीन एवं ऊंचा स्थान जम्बुघोड़ा माना जाता है। सीढ़ीदार पत्थरों की प्राकृतिक चट्टानों का संगमन एक शानदार दृश्य अवलोकित होता है।

  विशेषज्ञों की मानें तो चंपानेर नाम चंपा से लिया गया है। चंपानेर पर कई शासकों ने शासन किया था। चौहान एवं गुर्जर राजवंश का शासन भी यहां रहा। 
   सैकड़ों वर्ष गुजर जाने के बाद भी चंपानेर-पावागढ़ विरासत स्थल का सौन्दर्य शास्त्र जीवंत है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे पत्थर अभी बोल उठेंगे। दीवारों पर सजीव चित्रण बरबस पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

   परिसर में मखमली घास के हरे-भरे लॉन-मैदान पर्यटकों को लुभाते हैं। वस्तुत: चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क स्थापत्य कला एवं संस्कृति की वैश्विक धरोहर है। 
  देखें तो चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क एक जीवंत राजधानी है। जिसमें धर्म-संस्कृति, महल-किला, दैनिक जीवन का प्रतिबिंबन आदि इत्यादि बहुत कुछ दिखता है।

   चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट अहमदाबाद एयरपोर्ट है।
   निकटतम रेलवे स्टेशन चंपानेर रोड है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा कर सकते हैं।
22.466990,73.523920

Friday, 4 January 2019

पर्वतीय रेल: रोमांचक एहसास

   भारत की पर्वतीय रेल के सफर को रोमांचक कहा जाना चाहिए। जी हां, भारतीय पर्वतीय रेल का सफर पर्यटन के रोमांच एवं आनन्द को दोगुना कर देता है। 

   शायद इसी विशिष्टता के कारण भारतीय पर्वतीय रेलवे को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। भारत में पर्वतीय पर्यटन का आनन्द प्रदान करने के लिए मुख्य रूप से चार पर्यटन क्षेत्रों में पर्वतीय रेलवे संचालित हैं। 
  इनमें खास तौर से दार्जिलिंग हिमालयी रेल, नीलगिरि पर्वतीय रेल, कालका-शिमला रेलवे एवं माथेरान हिल रेलवे हैं। 

   खास यह कि यह सभी विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा हैं। खास तौर से देखें तो भारतीय रेलवे पर्यटकों को प्राकृतिक सौन्दर्य का हर आयाम दर्शनीय बना देती है। दार्जिलिंग पर्वतीय रेल पश्चिम बंगाल के प्राकृतिक सौन्दर्य का रोमांचक दर्शन कराती है। 

   वस्तुत: उत्तर बंगाल धरती का सुन्दर हिस्सा है। फन टॉय ट्रेन, खूबसूरत चाय के बागान, लम्बी सुरंग, टाइगर हिल्स सहित बहुत कुछ दर्शनीय एवं रोमांचक है। पर्वतीय रेल को वस्तुत: इंजीनियरिंग का चमत्कार कहा जाना चाहिए। 

   कारण यह पर्वतीय रेल सुरम्य एवं शांत प्राकृतिक सौन्दर्य एवं भारत की विरासत का विहंगम दर्शन कराती है। यह सब कुछ देखना किसी मणि की भांति प्रतीत होता है।
   इस पर्वतीय रेल का सफर रोमांटिक एवं मजेदार होता है। इस खूबसूरत ट्रेन को टॉय ट्रेन भी कहा जाता है। यह रेल न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग के बीच संचालित है।

    करीब 80 किलोमीटर लम्बी रेलवे लाइन का निर्माण 1879 से 1881 की अवधि में किया गया था। यह ट्रेन पर्यटन का अद्भुत दर्शन कराती है।
   इसमें आधुनिक इंजन का उपयोग किया जाता है। यूनेस्को ने इसे 2 दिसम्बर 1999 को विश्व धरोहर श्रंखला में शामिल किया था। 
   कालका-शिमला रेलवे भी पर्वतीय पर्यटन का शानदार सफर कराती है। खास यह कि कालका-शिमला रेलवे शानदार हिल्स का दर्शन कराती है।
   आकाश का स्पर्श करते हिम शिखर अति दर्शनीय प्रतीत होते हैं तो वहीं पर्यटक एक विशेष रोमांच का एहसास करते हैं। यह रेल शिमला के मध्य से गुजरती है। लिहाजा पर्यटक खरीददारी का भी शौक पूरा कर सकते हैं। 

   यहां के ब्रिाटिश संस्थान पर्यटकों को आकर्षित करते है। पर्यटक इस ट्रेन से सफर कर शिमला के गोथिक शैली के भवन का अवलोकन कर सकते हैं। गोथिक इमारतें यहां की शान मानी जाती हैं। कालका-शिमला रेलवे का उप हिमालयी क्षेत्र कांगड़ा घाटी भी है। 

   इस उप क्षेत्र में पठानकोट से जोगिन्दर नगर के मध्य रेल करीब 163 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस दौरान पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य, प्राचीन हिन्दू मंदिर आदि इत्यादि बहुत कुछ देख सकते हैं।
  नीलगिरि पर्वतीय रेल भी यूनेस्को की विश्व धरोहर श्रंखला में शामिल है। यह रेल सफर वर्ष 2005 में प्रारम्भ हुआ।

  इस खूबसूरत रेल सफर में पर्यटक पहाड़ों की खूूबसूरती देख सकते हैं तो वहीं मखमली घास के हरे-भरे मैदान लॉन अद्भुत दृश्य दर्शनीय हैं।
   माथेरान हिल रेलवे खास तौर से पश्चिमी घाट के नेरल एवं माथेरान के मध्य करीब 21 किलोमीटर की दूरी में संचालित है। विशेषज्ञों की मानें तो माथेरान हिल रेलवे को वर्ष 1900 में डिजाइन किया गया था।

   निर्माण कार्य करीब 1904 में पूर्ण हो सका। यह क्षेत्र केन्द्रीय रेलवे के अधीन संचालित है। खास यह कि यह रेलवे लाइन घोड़े की नाल की भांति दिखती है। यह रेल सफर में नदी को पार करती है तो कई सुरंग भी दिखते हैं।

   पर्वतीय रेलवे का आनन्द लेने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। कालका-शिमला रेलवे का निकटतम एयरपोर्ट जुब्बारहट्टी एयरपोर्ट है।

   दार्जिलिंग हिमालयी रेल का निकटतम एयरपोर्ट बागडोगरा एयरपोर्ट सिलीगुडी है। बागडोगरा एयरपोर्ट से दार्जिलिंग की दूरी करीब 95 किलोमीटर है। माथेरान हिल रेलवे की यात्रा का निकटतम एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुम्बई है। 
  नीलगिरि पर्वतीय रेल का निकटतम एयरपोर्ट कोयम्बटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसके साथ ही पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
31.097520,77.193100

Tuesday, 1 January 2019

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा

   स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को दुनिया का दिव्य-भव्य स्मारक कहा जाना चाहिए। जी हां, भारत के गुजरात प्रांत का यह विहंगम स्मारक अद्भुत एवं अनूठा है। 

  वस्तुत: यह स्मारक देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को समर्पित है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्मारक गुजरात के सरदार सरोवर बांध से करीब 3.20 किलोमीटर दूर साधु बेट नामक स्थान पर स्थित है।
  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा विद्यमान है।

    स्वर्गीय पटेल की यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर अर्थात 597 फुट है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की कुल ऊंचाई 240 मीटर है। इसमें प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है। इसका आधार करीब 58 मीटर ऊंचा है। 
  इस प्रकार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की कुल ऊंचाई 240 मीटर है। वस्तुत: यह स्थान गुजरात स्थित नर्मदा नदी का एक विहंगम टापू है। नर्मदा जिला के केवड़िया स्थित विहंगम स्मारक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अति दर्शनीय है। 

   इस दिव्य-भव्य स्मारक को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। 
  वैश्विक आधार पर देखें तो चीन स्थित स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध की आधार सहित ऊंचाई 153 मीटर है। खास यह कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का कुल वजन करीब 1700 टन है। 
   विशेषज्ञों की मानें तो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्वत: अद्भुत एवं विलक्षण है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण राम वी सुतार की देखरेख में किया गया है। उल्लेखनीय है कि सुतार को भारत सरकार ने 2016 में पद्म भूषण से अलंकृत किया है।
   हालांकि इसके पहले भी 1999 में पद्मश्री से अलंकृत किया गया था। विशेषज्ञों की मानें तो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। 

   ऊंचाई में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने दुनिया को बहुत पीछे छोड़ दिया है। खास यह कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की 153 मीटर ऊंचे दर्शक दीर्घा से स्मारक की दिव्यता-भव्यता के साथ ही आसपास का विहंगम दृश्य भी आसानी से देख सकते हैं। 
  दर्शक दीर्घा से सरदार सरोवर बांध, जलाशय, सतपुड़ा एवं विंध्य पर्वत श्रंखलाओं का मनोरम दृश्य अवलोकित होता है।

   इस प्रतिमा के आंतरिक क्षेत्र में दो हाई स्पीड लिफ्ट भी हैं। दर्शक दीर्घा पर एक साथ 200 से अधिक पर्यटकों के लिए स्थान है। सरदार पटेल संग्रहालय भी शानदार स्थल है। 
   संग्रहालय सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी घटनाओं को रेखांकित करता है। लाइट एण्ड साउण्ड शो पर्यटकों को सम्पूर्ण जानकारी एवं मनोरंजन प्रदान करता है।

   खास यह कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात का सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल है। विशेषज्ञों की मानें तो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने एक दिन में 27000 से अधिक पर्यटक पहंुचे। 
  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण पर करीब 3001 करोड़ की धनराशि खर्च की गयी।

    इस प्रकार देखें तो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण पर 438.15 मिलियन अमेरिकी डालर खर्च हुये। खास यह कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण 5 वर्ष की अवधि में हो सका।
   विशेषज्ञों की मानें तो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का 31 अक्टूबर 2013 को शिलान्यास किया गया था। 

  इसके पांच वर्ष बाद 31 अक्टूबर 2018 को इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया। खास यह रहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के लिए किसानों से लौह दान लिया गया। उल्लेखनीय है कि सरदार बल्लभ भाई पटेल लौह पुरुष भी कहा जाता है। 

   किसानों से लौह दान पुराने कृषि उपकरण, बेकार-खराब लौह वस्तुओं के रूप में लिया गया। लौह दान लेने का कार्य सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट ने किया।
   इसके लिए देश में 36 कार्यालय खोले गये थे। लौह दान में 5 लाख किसानों ने लौह दान किया था।

   इसमें करीब 5000 मीट्रिक टन लौह संग्रहित किया गया था। हालांकि इस लोहे का उपयोग मुख्य प्रतिमा में न होकर परियोजना के अन्य कार्य में किया गया। 
   स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में लोहा, कांस्य एवं कंक्रीट का उपयोग किया गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण त्रिस्तरीय है। इसमें आधार, प्रदर्शनी फ्लोर, छज्जा एवं छत आदि हैं। 

   स्मारक उपवन व विशाल संग्रहालय अति दर्शनीय है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एक अत्याधुनिक पब्लिक प्लाजा भी है। 
  यहां से नर्मदा नदी एवं प्रतिमा आसानी से देख सकते हैं। इसकी विलक्षणता एवं दर्शनीयता को देखते हुए इसे देश का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आकर्षण कहना चाहिए।
   स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट बडोदरा है। बडोदरा एयरपोर्ट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन बडोदरा जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा कर सकते हैं।
21.837915,73.719055

Sunday, 30 December 2018

हजरत निजामुद्दीन: आध्यात्मिक स्थल

   हजरत निजामुद्दीन की दरगाह को सूफी संत परम्परा का एक शानदार एवं पवित्र स्थान कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। 

   जी हां, हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर जियारत करने वाले श्रद्धालुओं की हमेशा भीड़ रहती है। हजरत निजामुद्दीन चिश्ती घराने के चौथे सूफी-संत थे।
   खास यह कि हजरत निजामुद्दीन की दुआओं में आज भी देश दुनिया अजीब सी ताकत का एहसास करती है। हजरत निजामुद्दीन ने वैराग्य एवं सहनशीलता की अदभुत मिशाल पेश की थीं। 

   कहावत है कि 1303 में मुगल सेना ने हमला तक रोक दिया था। हजरत निजामुद्दीन सभी धर्मों एवं सम्प्रदाय में लोकप्रिय थे। 
  खास यह कि हजरत निजामुद्दीन की लोकप्रियता का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। बालीवुड़ के फिल्म स्टार्स से लेकर हॉलीवुड़ स्टार्स तक हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर शीश नवाने आते हैं।

   हजरत निजामुद्दीन ने 92 वर्ष की आयु में प्राण त्याग दिये थे। इसी के बाद हजरत निजामुद्दीन दरगाह का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया था।
  भारत की राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित हजरत निजामुद्दीन की दरगाह सूफी संत काल का एक पवित्र स्थान है। हजरत निजामुद्दीन को हजरत निजामुद्दीन आैलिया के भी नाम से जाना पहचाना जाता है।

   बताते हैं कि हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन आैलिया का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला में हुआ था। हजरत निजामुद्दीन के पिता की मृत्यु हो गयी तो उनकी माता बीबी जुलेखा उनको लेकर दिल्ली आ गयी थीं। उस समय निजामुद्दीन की उम्र पांच वर्ष थी।

 विशेषज्ञों की मानें तो इसका उल्लेख आइना-ए-अकबरी में मिलता है। आइना-ए-अकबरी मुगल सम्राट अकबर के नवरत्न मंत्री ने लिखा था। बताते हैं कि हजरत निजामुद्दीन 20 वर्ष की आयु में अजोधर (अब पाकिस्तान में) चले गये थे। 

   हजरत निजामुद्दीन अजोधर पहुंच कर सूफी संत फरीदुद्दीन गंज-ए-शक्कर के शिष्य बन गये। संत फरीदुद्दीन को बाबा फरीद के नाम से भी जाना जाता था। हजरत निजामुद्दीन ने अजोधन को अपना आशियाना नहीं बनाया। 
  आध्यात्मिक शिक्षा-दीक्षा के बाद हजरत निजामुद्दीन दिल्ली लौट आये। दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन का सूफियाना अंदाज खिलने-दिखने लगा।

   हजरत निजामुद्दीन दिल्ली के कई इलाकों में रहे लेकिन भीड़-भाड़ में उनका मन नहीं लगता था। बाद में गयासपुर में अपना खंकाह बनाया। खंकाह ऐसे स्थान को कहते हैं, जहां विभिन्न समुदाय के बाशिंदों को भोजन की व्यवस्था की जाती है। खंकाह में अमीर-गरीब एवं ऊंच-नीच का कोई भेदभाव नहीं रहा। 


  खास यह कि हजरत निजामुद्दीन के शिष्यों ने शिखर की आध्यात्मिक ऊंचाई हासिल की थी। अमीर खुसरो को शीर्ष ख्याति हासिल हुई। हजरत निजामुद्दीन के शिष्यों में अमीर खुसरो भी थे।
   अमीर खुसरो विख्यात ख्याल संगीतकार थे। दिल्ली सल्तनत के शाही कवि भी थे। अमीर खुसरो की मृत्यु 1325 में हुई थी। हजरत निजामुद्दीन की दरगाह में अमीर खुसरो की भी दरगाह है। 

  अमीर खुसरो का मकबरा लाल रंग के पत्थरों से बना है। हजरत निजामुद्दीन की दरगाह वस्तुत: दुआओं का भण्डार है। दरगाह संगमरमर से बना एक सुन्दर वर्गाकार कक्ष है।
  संगमरमर का गुम्बद आैर उस पर काले रंग की रेखायें अदि दर्शनीय बना देती हैं। मकबरा चारों ओर से मदर ऑफ पर्ल कैनोपी एवं मेहराब से घिरा है। 


   हजरत निजामुद्दीन की दरगाह झिलमिलाती चादरों से ढ़का रहता है। खास यह कि हजरत निजामुद्दीन दरगाह इस्लामिक वास्तुकला की अद्भुत संरचना है। धार्मिक गीत-संगीत एवं इबादत सूफी परम्परा का अटूट हिस्सा है।
   दिल्ली के मथुरा रोड स्थित हजरत निजामुद्दीन की दरगाह इबादत का प्रमुख स्थान है। खास यह कि हजरत निजामुद्दीन की दरगाह फूलों की सुगंध से महकती रहती है।

  खास यह कि हजरत निजामुद्दीन एवं अमीर खुसरो की बरसी पर विशेष उर्स का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर इबादत करने के साथ ही मनौती के लिए लाल धागा भी बांधते हैं। जिससे लोगों की इच्छाओं की पूर्ति होती है।
   खास यह कि सप्ताह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को हजरत निजामुद्दीन की दरगाह को सजाया संवारा जाता है। इस दौरान दरगाह रोशनी से जगमगा उठती है।
   दरगाह में जहां आरा बेगम एवं एक मुगल राजकुमारी की कब्रागाह भी है। हजरत निजामुद्दीन की दरगाह का कई फिल्मों के लिए फिल्मांकन भी किया गया है।

  हजरत निजामुद्दीन की दरगाह की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट इन्दिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली है। 
  निकटतम रेलवे स्टेशन नई दिल्ली जंक्शन है। श्रद्धालु या पर्यटक सड़़क मार्ग से भी हजरत निजामुद्दीन दरगाह की यात्रा कर सकते हैं।
28.591480,77.250390

Sunday, 16 December 2018

चित्तौड़गढ़ किला: विशिष्ट स्थापत्य कला

   चित्तौड़गढ़ किला की स्थापत्य कला का कोई जोड़ नहीं। राजपूताना वास्तुकला एवं शिल्पकला की यह अनुपम संरचना भारत सहित दुनिया भर में खास ख्याति रखती है। 

    भारत के राजस्थान प्रांत में स्थित चित्तौड़गढ़ किला वस्तुत: राजपूत राजवंश की सम्पदा है। चित्तौड़गढ़ किला वस्तुत: अपनी विशाल संरचना के लिए जाना पहचाना जाता है। करीब 700 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस विहंगम संरचना में असंख्य विशिष्टताएं विद्यमान हैं। 

   समुद्र तल से करीब 180 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह दिव्य-भव्य किला जल संसाधन के लिए खास प्रसिद्ध है। विशेषज्ञों की मानें तो चित्तौड़गढ़ किला में जल संसाधन की उपलब्धता का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। मान्यता है कि चित्तौड़गढ़ किला में 50000 सैनिकों को 4 वर्ष तक पीने का उपलब्ध कराया जा सकता है।

  पौराणिक कथानक की मानें तो पाण्डव ने एक रात में इस दिव्य-भव्य किला का निर्माण किया था। सुन्दर एवं विशिष्ट वास्तु संरचना सहित असंख्य विशिष्टताएं देख कर यूनेस्को ने चित्तौड़गढ़ किला विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।
   विशेषज्ञों की मानें तो चित्तौड़गढ़ किला राजपूत राजकुमारों एवं राजपूत राजकुमारियों की वीरता एवं रोमांस के लिए विशेष तौर से जाना पहचाना गया। 

   चित्तौड़गढ़ किला को वस्तुत: राजस्थान का गौरव माना जाता है। विशेषताओं के कारण ही चित्तौड़गढ़ किला की वैश्विक पर्यटन की ख्याति है। यूं भी चित्तौड़गढ़ किला भारत के विशाल दुर्ग श्रंखला की संरचना है।
   इसे विश्व विरासत भी कहा जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो चित्तौड़ कभी मेवाड़ की राजधानी था। प्राचीनकाल में चित्तौड़ शूरवीरों का शहर था। 

   चित्तौड़गढ़ किला की संरचना भूमि से करीब 500 फुट ऊंचाई है। इस दिव्य-भव्य किला की संरचना एक विशाल व्हेल मछली के आकार-प्रकार की है। पहाड़ी पर निर्मित यह किला करीब तीन मील लम्बा एवं आधा मील चौड़ा है। चित्तौड़गढ़ किला को वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। 

   खास यह कि चित्तौड़गढ़ किला के कण-कण में देश प्रेम एवं वीरता का अंश एहसास कराता है। विशेषज्ञों की मानें तो चित्तौड़गढ़ किला भारत के लिए प्रेरणा रुाोत है। यहां की इमारतें एकता का संदेश देती हैं। इस विहंगम संरचना में बहुत कुछ विशिष्ट है।
   बीका खोह: बीका खोह एक विशिष्ट बुर्ज है। यह चित्तौड़गढ़ किला की रक्षा का विशिष्ट बुर्ज है। आक्रमण होने पर इस खोह की रक्षात्मक भूूमिका रहती थी।

   भाक्सी: भाक्सी वस्तुत: एक जलाशय है। इसका निर्माण महाराजा कुम्भा ने 1433 में कराया था। मालवा के सुल्तान महमूद को गिरफ्तार कर यहां रखा गया था।
  इसे बादशाह की भाक्सी कहा जाता है। इसी के सामने चौगान है। यह स्थान घुड़सवारी के लिए उपयोग किया जाता था।
   रानी पद्मिनी महल: रानी पद्मिनी महल चौगान के निकट एक झील के किनारे स्थित है। इस महल के चारों ओर झील है। इसे जनाना महल भी कहते हैं। इसी के किनारे बने एक अन्य परिसर को मर्दाना महल कहते है। यहां एक विशाल दर्पण लगा है। इस दर्पण से जनाना महल की सीढ़ियों पर खड़े किसी भी व्यक्ति को आसानी से देखा जा सकता है। 
  खातन रानी का महल: खातन रानी का महल भी रानी पद्मिनी महल के निकट है। महाराणा क्षेत्र सिंह ने अपनी उप पत्नी खातन रानी के लिए इस महल का निर्माण कराया था।
  गोरा बादल: गोरा बादल वस्तुत: गुम्बददार दो इमारतें हैैं। इनकी संरचना एवं वास्तुशिल्प विलक्षण है।
  राव रणमल की हवेली: राव रणमल की हवेली वस्तुत: गोरा बादल के निकट स्थित है। राव रणमल की बहन हंसाबाई से महाराणा लाखा का विवाह हुआ था। यह एक स्मृति भवन है। 
  कालिका मंदिर: कालिका मंदिर ऊंची कुर्सी वाला महल है। मूलत: यह सूर्य मंदिर है। गर्भगृह में स्थापित सूर्य की प्रतिमा आज भी दर्शनीय है। बाद में इस मंदिर में कालिका देवी की प्रतिमा स्थापित की गयी। जिससे अब इस स्थान को कालिका मंदिर कहा जाता है।
   सूरज कुण्ड: सूरज कुण्ड वस्तुत: कालिका मंदिर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित एक विशाल कुण्ड है। मान्यता है कि महाराणा को सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त था। कुण्ड से प्रतिदिन प्रात:काल सफेद घोड़े पर सवार एक सशस्त्र योद्धा निकलता था। यह सवार ही महाराणा को युद्ध में सहायता करता था। 

  गौमुख कुण्ड: गौमुख कुण्ड वस्तुत: चट्टान से बना झरना है। इस झरना का जल शिवलिंग पर गिरता है। इसी के निकट भगवान विष्णु की प्रतिमा है। गौमुख कुण्ड के निकट ही हाथी कुण्ड एवं खातण बावड़ी है।
   समाधिश्वर महादेव मंदिर: समाधिश्वर महादेव मंदिर का निर्माण मालवा के प्रसिद्ध राजा भोज ने कराया था। इसे त्रिभुवन नारायण का शिवालय एवं भोज का मंदिर भी कहा जाता है। यहां दिव्य-भव्य शिवलिंग है।
  जौहर स्थल: जौहर स्थल चौतरफा दीवारों से घिरा परिसर है। इसमें प्रवेश के दो द्वार बने हैं। जिसे सती द्वार कहा जाता है। इसे रावल समर सिंह ने बनवाया था।
   चित्तौड़गढ़ किला में अद्भुत, वीरगाथाओं एवं धार्मिक स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है। इनमें खास तौर से देखें तो जैमल की हवेलियां, विजय स्तम्भ, जटाशंकर महादेव, कुम्भ श्याम मंदिर, मीराबाई का मंदिर, सतबीस देवलां, महाराणा कुम्भा महल, फतह प्रकाश, मोती बाजार, श्रंगार चौकी, महाराणा का देवड़ा, तुलजा भवानी का मंदिर, बनवीर की दीवार, नवलखा भण्डार, भामाशाह की हवेली, आल्हा काबरा की हवेली आदि इत्यादि संरचनाएं विशिष्ट एवं दर्शनीय हैं।
   चित्तौड़गढ़ किला की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट उदयपुर है। उदयपुर एयरपोर्ट की चित्तौड़गढ़ किला से दूरी करीब 70 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़ में ही है। पर्यटक चित्तौड़गढ़ किला की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
25.319469,74.633308

शांति निकेतन: सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर    शांति निकेतन को आध्यात्मिक धरोहर कहा जाना चाहिए। जी हां, शांति निकेतन संस्कृति, परम्परा...